Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश लीग खेलेंगी अनाया बांगड़? बड़ी खबर आई सामने

ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश लीग खेलेंगी अनाया बांगड़? बड़ी खबर आई सामने

Crictoday 1 week ago

दिल्ली: मुंबई अंडर-19 के पूर्व खिलाड़ी अनाया बांगड़ के क्रिकेट करियर को नई उम्मीद मिली है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की मंजूरी के बाद वह मार्च 2027 से ऑस्ट्रेलिया की महिला घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए पात्र हो सकती हैं.

25 साल की अनाया के लिए यह फैसला काफी खास है. क्रिकेट से दूर होने के बाद उन्हें लगा था कि उनका करियर खत्म हो गया है.

महिला क्रिकेट में खेलने के लिए अनाया को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नियमों का पालन करना होगा. इसके तहत उनका सीरम टेस्टोस्टेरोन स्तर लगातार 12 महीने तक 10 नैनोमोल प्रति लीटर से कम रहना चाहिए, जबकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट भी देनी होगी.

नियमों के तहत समर्थ होने के बाद भी महिला बिग बैश लीग (WBBL) में जगह बनाना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी. इसके लिए उन्हें अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर काफी मेहनत करनी होगी. अच्छा प्रदर्शन करने पर किसी टीम की नजर उन पर पड़ सकती है.

अनाया ने इस फैसले को अपने लिए बेहद भावुक पल बताया है. अब वह क्लब क्रिकेट में लगातार अभ्यास करके खुद को मजबूत करना चाहती हैं. उनका लक्ष्य अपने प्रदर्शन के दम पर पेशेवर टीम में जगह बनाना और आगे चलकर दुनिया की बड़ी महिला खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना है.

गौरतलब है कि अनाया बांगड़ को मिली यह मंजूरी उनके क्रिकेट करियर के लिए एक नई शुरुआत है. खेल में प्रतिभा के साथ नियमों का पालन भी जरूरी है. अगर वह फिटनेस और प्रदर्शन पर लगातार मेहनत करती हैं, तो ऑस्ट्रेलिया में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने का यह मौका उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday