Dailyhunt
पाकिस्तान में पेट्रोल 450 के पार, जनता बेहाल, फिर भी शाहिद अफरीदी ने सरकार के फैसले को किया सपोर्ट

पाकिस्तान में पेट्रोल 450 के पार, जनता बेहाल, फिर भी शाहिद अफरीदी ने सरकार के फैसले को किया सपोर्ट

Crictoday 2 weeks ago

दिल्ली: मिडल ईस्ट में ईरान और इज़राइल के बीच हो रहे युद्ध की कई देशों में तेल का बड़ा संकट खड़ा हो गया है. इसमें पाकिस्तान का नाम भी शामिल है. इस मुश्किल समय में पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है, जिससे वहां की जनता करहा रही है.

हालांकि, इसके बावजूद पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी जनता से सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है. उन्होंने एक वीडियो मैसेज के जरिए देश की जनता से अपील की है कि वे इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार का साथ दें.

बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार को तेल की कीमतों में जबरदस्त इजाफे का ऐलान किया, जो एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है.दरअसल, मिडल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिसका बुरा असर पाकिस्तान पर भी पड़ा है.

इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में अब डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि पेट्रोल के दाम 458.40 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं. नई कीमतें शुक्रवार से लागू होंगी. पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण यह कड़ा कदम उठाना मजबूरी थी.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी ने अपने मैसेज में कहा कि देश की तरक्की में किसी भी तरह की रुकावट को रोकने के लिए इस समय सरकार का साथ देना सबसे ज्यादा जरूरी है.

उन्होंने वीडियो में कहा, 'अस्सलाम वालेकुम दोस्तों, मैं शाहिद अफरीदी. युद्ध की वजह से दुनिया इस वक्त जिस वैश्विक ऊर्जा संकट का सामना कर रही है, उसमें अल्हम्दुलिल्लाह पाकिस्तान अभी भी कई देशों से बेहतर स्थिति में है. इस समय सरकार का साथ देना और उनका समर्थन करना सबसे महत्वपूर्ण है. एक पाकिस्तानी होने के नाते, हमें सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का पालन करना चाहिए ताकि देश की प्रगति में कोई बाधा न आए.'

गौरतलब है कि पिछले महीने ही पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 20% की बढ़ोतरी की थी। इस बार सरकार ने डीजल में 50 और पेट्रोल में 40 से अधिक प्रतिशत की बढ़ोतरी की है.तेल की कीमतों में इस ताजा बढ़ोतरी से पाकिस्तान में महंगाई और बढ़ने की आशंका है, जिससे पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रही जनता पर बोझ और बढ़ जाएगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday