Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
RCB vs GT: IPL 2026 Final में किसने जीता टॉस? देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर्स

RCB vs GT: IPL 2026 Final में किसने जीता टॉस? देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर्स

Crictoday 2 weeks ago

दिल्ली: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से हो रही है. इस महामुकाबले में सिक्का रजत पाटीदार के पक्ष में उछला और उन्होंने पहले फील्डिंग चुनी है.

टॉस हारने के बाद शुभमन गिल ने कहा कि उन्हें पहले बल्लेबाजी करने में कोई परेशानी नहीं है.

डिफेंडिंग चैंपियन RCB आज आईपीएल में अपना पांचवां फाइनल खेलने उतरी है. इससे पहले उनसे जो चार फाइनल खेले हैं, उसमें से उसे सिर्फ एक बार जीत मिली है, जबकि तीन बार बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा है. RCB मौजूदा सीजन में काफी शानदार लय में है और फैंस को पूरी उम्मीद है कि उनकी टीम टाइटल को डिफेंड करने में जरूर सफल होगी.

गुजरात टाइटंस की बात करें, तो ये टीम 2022 में पहली बार इस लीग का हिस्सा बनी थी. GT ने अपने ही सीजन में ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया था. गुजरात की टीम आज आईपीएल में तीसरी बार फाइनल मैच खेलने उतरी है. उसने पिछले दो फाइनल मैचों में एक बार खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की है.

 Toss Update from the FINAL @RCBTweets have won the toss & will bowl first against @gujarat_titans in Ahmedabad.

Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGTpic.twitter.com/kgrF0LJ0gQ

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार

इम्पैक्ट सब्स: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday