Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शाकिब अल हसन को मिली बांग्लादेश टाइगर्स की कप्तानी

शाकिब अल हसन को मिली बांग्लादेश टाइगर्स की कप्तानी

Crictoday 1 week ago

दिल्ली: बाएं हाथ के दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को बांग्लादेश टाइगर्स का कप्तान बनाया गया है. वो एशियन लेजेंड्स लीग में टीम की कमान संभालते हुए दिखेंगे. वहीं, आलोक कपाली को उपकप्तान चुना गया है.

इसके अलावा धीमन घोष, मेहेदी मारुफ, शाफुल इस्लाम जैसे नेशनल और इंटरनेशनल प्लेयर्स को टीम में शामिल किया गया है.

बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर शाकिब कप्तान के रूप में एशियन लेजेंड्स लीग में खेलते हुए दिखेंगे. टीम को उम्मीद होगी कि उनकी कप्तानी में वो खिताब अपने नाम करेंगे. शाकिब की बात करें तो तीनों फॉर्मेट को मिलाकर उनके नाम 700 से ज्यादा विकेट हैं. वहीं, उन्होंने 14000 से ज्यादा रन बनाए.

शाकिब की बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम में वापसी फिलहाल टल गई है, जबकि उनसे बांग्लादेश टाइगर्स की कप्तानी करने की उम्मीद थी. 2024 में अवामी लीग सरकार के तख्तापलट के बाद हुए राजनीतिक तनाव के कारण वह अपने देश नहीं लौट सके. कानूनी मामलों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं की वजह से वह ढाका में अपना संभावित आखिरी टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए. ऐसे में उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का भविष्य अभी भी अनिश्चित बना हुआ है.

हालांकि, इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने शाकिब की अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए दरवाजा खुला रखा. बोर्ड ने कहा कि अगर शाकिब उपलब्ध हैं, फिट हैं और मैच खेलने के लिए यात्रा कर सकते हैं, तो वह चयन के लिए पूरी तरह पात्र हैं. इसके अलावा, BCB ने यह भी साफ किया कि वह शाकिब को विदेशी लीगों में खेलने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी देगा. इससे साफ है कि बोर्ड अब भी मानता है कि बांग्लादेश क्रिकेट में शाकिब की भूमिका बाकी है.

शाकिब अल हसन (कप्तान), नजमुस सादात, मेहदी मरूफ, आलोक कपाली (उपकप्तान), धीमन घोष (विकेटकीपर), अबुल हसन राजू, शफीउल इस्लाम, मुक्तार अली, नजमुल हुसैन मिलोन, तपोष घोष, उत्तम कुमार सरकार, साकलैन सोजिब, फरहाद हुसैन, इमोन अहमद, अल मामुन राशेल, सादेकुर रहमान.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday