दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का रोमांच जारी है. इंग्लैंड की सरजमीं पर खेली जा रही इस सीरीज में टीम इंडिया पिछड़ रही है, जहां उन्हें ट्रेंटब्रिज में खेले गए तीसरे मैच में एक और हार का सामना करना पड़ा है.
अब दोनों ही टीमों के बीच गुरुवार को सीरीज का चौथा टी20 मैच खेला जाएगा.
ब्रिस्टल के ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड में चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम की नजरें वापसी पर टिकी हैं. लगातार 2 मैच हारने के बाद श्रेयस की सेना अब हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी. तो वहीं इंग्लैंड की टीम इसी मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतर सकती है.
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार इस फॉर्मेट में टक्कर की शुरुआत हुई. इसके बाद से अब तक के इतिहास में दोनों ही टीमों के बीच 33 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का भारत ने 18 मैच में जीत दर्ज की है, तो वहीं इंग्लैंड को 14 मैच में जीत मिली है. साथ ही दोनों ही टीमों के बीच 1 मैच का परिणाम नहीं निकल सका.
भारत बनाम इंग्लैंड का सीरीज में अब तक प्रदर्शन
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अब तक दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें, तो पहला मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था, इसके बाद मेजबान टीम इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मैच को 3 विकेट से अपने नाम किया, तो वहीं तीसरे मैच में इंग्लैंड ने 125 रन की धमाकेदार जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 से आगे हैं.
कब और कहां होगा भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबला
भारत बनाम इंग्लैंड के 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मैच मैच ब्रिस्टल के ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार को खेला जाएगा. 7 जुलाई को खेले जाने वाले इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से होगी. वहीं मैच का टॉस 9.30 बजे किया जाएगा.
ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड - ब्रिस्टल और स्टेडियम की मुख्य जानकारी
इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर में सबसे पुराने स्टेडियम में से एक ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड स्थित है. ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड या नेविल रोड भी कहा जाता है. यह मैदान 1889 में स्थापित हुआ था और आज भी इंग्लैंड के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित काउंटी क्रिकेट मैदानों में गिना जाता है। इस स्टेडियम में 2006 में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया. और 2009 में मैदान का रिनोवेशन किया गया. शुरुआत में 8 हजार दर्शक क्षमता थी. जिसे रिनोवेशन के बाद 17 हजार तक कर दी गई.
ब्रिस्टल की पिच रिपोर्ट
ब्रिस्टल में स्थित ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड में आमतौर पर बैटिंग के लिए अच्छी पिच मिलती है, जहाँ गेंद का उछाल एक जैसा रहता है और शॉट्स खेलने पर अच्छे रन मिलते हैं। तेज़ गेंदबाज़ों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन एक बार सेट हो जाने पर बल्लेबाज़ों के लिए हालात बेहतर हो जाते हैं। पहली पारी में 180-190 का स्कोर एक अच्छा मुकाबला वाला स्कोर हो सकता है।
मौसम का हाल
इंग्लैंड के नॉटिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच खेला जाएगा। मैच के दिन गुरुवार को मौसम की बात करें तो एक्यूवेदर के इस दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. इस दिन 32 डिग्री सेल्शियस अधिकतम और 19 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान रहेगा.
दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल साल्ट, जेकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, जोश टंग, ल्यूक वुड
कहां देखें भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबला
भारत और इंग्लैंड बीच हो रही इस क्रिकेट सीरीज के लिए ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क हैं. ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच गुरुवार को होने वाले टी20 सीरीज के चौथे मैच का प्रसारण स्टार सोनी टेन नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप SonyLiv ऐप/वेबसाइट पर ले सकते हैं.
दोनों टीमों के स्क्वॉड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड
भारत बनाम इंग्लैंड: पिच किस टीम के लिए फायदेमंद?
ब्रिस्टल के ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टी20 मैच खेला जाएगा. इस मैच की सरफेस की बात करें तो ये एक आइडियल विकेट है, जिस पर तेज गेंदबाजी के साथ स्पिनर्स और बल्लेबाजों को भी मदद मिलती. इस मैच में फॉर्म के हिसाब से होम टीम इंग्लैंड को एडवांटेज मिल सकता है.
FAQs - ब्रिस्टल के ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट
ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्टल की पिच रिपोर्ट क्या है?
ब्रिस्टल के ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड सरफेस गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए अच्छी साबित हो सकती है. यहां नई गेंद के साथ गेंदबाजों को मदद प्राप्त होती है, तो वहीं बल्लेबाजी भी यहां अच्छी तरह से की जा सकती है. इस विकेट को देखते हुए यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम 160 से 170 का स्कोर बेहतर साबित हो सकता है.
टी20 इंटरनेशनल में भारत बनाम इंग्लैंड का H2H रिकॉर्ड क्या है?
H2H रिकॉर्ड में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 33 मैच खेले गए हैं. जिसमें भारत ने 18 मैच में जीत हासिल की, तो वहीं इंग्लैंड ने 14 मैच में जीत दर्ज की है। 1 मैच में नतीजा नहीं निकल सका.

