Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
टेस्ट टीम से हुए थे बाहर, अब ठोके 160 रन, शफीक ने वेस्टइंडीज में रचा 49 साल पुराना इतिहास

टेस्ट टीम से हुए थे बाहर, अब ठोके 160 रन, शफीक ने वेस्टइंडीज में रचा 49 साल पुराना इतिहास

Crictoday 4 days ago

दिल्ली: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार नाबाद 160 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया. दिलचस्प बात यह है कि उन्हें शुरुआती टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका मिला और उन्होंने इस अवसर को यादगार बना दिया.

वो 1977 के बाद वेस्टइंडीज की सरजमीं पर 150 या उससे ज्यादा की पारी खेलने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज बने हैं.

शफीक को वेस्टइंडीज दौरे के लिए नहीं चुना गया था. वो ग्लोबल सुपर लीग 2026 में लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे थे. लेकिन अब्दुल्लाह फजल के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया. इस दौरान उन्होंने दूसरे टेस्ट में 160 रन की नाबाद पारी खेलकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया. वो 1977 के बाद वेस्टइंडीज की धरती पर 150 या उससे ज्यादा की पारी खेलने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं.

शफीक वेस्टइंडीज में 150 या उससे बड़ी पारी खेलने वाले पाकिस्तान के सिर्फ 5वें बल्लेबाज हैं. शफीक ने अपनी पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया. वेस्टइंडीज की धरती पर पाकिस्तान की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड हनीफ मोहम्मद के नाम है. हनीफ ने 1959 में 337 रन की पारी खेली थी. वहीं, उसी साल वजीर मोहम्मद ने 189 रन जड़े थे. माजिद खान ने 1977 में 167 रन बनाए थे, जबकि सईद अहमद ने 1958 में 150 रन बनाए थे.

पाकिस्तान ने शफीक के शतक और बाबर आजम की 88 रनों की पारी की बदौलत पहली पारी में 387 रन बनाए. पाकिस्तान ने पहली पारी में 43 रन की बढ़त हासिल की थी. इसके बाद साजिद खान ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. साजिद ने कुल चार विकेट लिए. वेस्टइंडीज ने सिर्फ 103 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं. पाकिस्तान की नजर वेस्टइंडीज को जल्द से जल्द ऑलआउट करने पर होगी. वहीं, जस्टिन ग्रीव्स, जो अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं, उनपर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday