Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
वैभव सूर्यवंशी को मौका न मिलने पर एबी डिविलियर्स का फूटा गुस्सा, भारतीय टीम के फैसले पर उठाए सवाल

वैभव सूर्यवंशी को मौका न मिलने पर एबी डिविलियर्स का फूटा गुस्सा, भारतीय टीम के फैसले पर उठाए सवाल

Crictoday 1 week ago

दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी की जब से भारतीय स्क्वॉड में एंट्री हुई है, तब से ही वो चर्चा का विषय बने हुए हैं. उनके डेब्यू की चर्चा हर जगह है. हालांकि, टीम इंडिया ने उन्हें अब तक डेब्यू नहीं कराया है.

जिस वजह से क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की आलोचना की है. अब इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के लिजेंडरी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का नाम भी जुड़ गया है. डिविलियर्स ने टीम के इस फैसले पर सवाल उठाया है.

हाल ही में भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रायन टेन डेस्काटे ने कहा था कि वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार हैं. लेकिन उन्हें अपने मौके का इंतजार करना होगा. डेस्काटे का कहना था कि टीम संजू सैमसन को लंबे समय तक मौका देने को देख रही है.

हालांकि, डिविलियर्स भारतीय कोच के इस बयान से खुश नहीं दिखे. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "वैभव सूर्यवंशी को मौका कब मिलेगा? मुझे लगा था कि आयरलैंड सीरीज उनके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने का सबसे सही मौका था. दुर्भाग्य से उन्हें एक भी मैच खेलने का अवसर नहीं मिला. मैं रयान टेन डेस्काटे की इस बात से सहमत नहीं हूं कि वैभव को भी बाकी खिलाड़ियों की तरह पूरी प्रक्रिया से गुजरना चाहिए. आईपीएल में जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने किया, उसके बाद उन्हें सीधे मौका मिलना चाहिए था. खासकर आयरलैंड जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीम के खिलाफ, ताकि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव मिल सके."

संजू सैमसन का प्रदर्शन पिछले तीन मुकाबलों में बेहद खराब रहा है. उन्होंने आयरलैंड सीरीज में दो मुकाबलों में सिर्फ पांच रन बनाए. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में वो सात गेंदों में महज एक रन ही बना पाए. जिसके बाद से वैभव को खिलाने की मांग और भी तेज हो गई है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में भारतीय टीम में कोई बदलाव होता है या नहीं. दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में होगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday