Dailyhunt
यशस्वी जायसवाल ने IPL में बनाया अद्भुत रिकॉर्ड, 19 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

यशस्वी जायसवाल ने IPL में बनाया अद्भुत रिकॉर्ड, 19 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

Crictoday 2 weeks ago

दिल्ली: यशस्वी जायसवाल 2020 में पहली बार आईपीएल का हिस्सा बने थे और उसके बाद से वो टूर्नामेंट में लगातार नए-नए रिकॉर्ड्स बनाते चले जा रहे हैं. अब जायसवाल के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जो उनसे पहले किसी ने नहीं बनाया था.

दरअसल, जायसवाल अब आईपीएल में बतौर भारतीय 68 पारियों के बाद सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के मामले में टॉप पोजीशन पर पहुंच गए हैं. उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है.

बाएं हाथ के बल्लेबाज जायसवाल ने ये उपलब्धि आज आईपीएल 2026 के नौवें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए हासिल की. उन्होंने इस मुकाबले में 36 गेंदों पर 55 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इन 9 बाउंड्री की मदद से जायसवाल के नाम इस टूर्नामेंट में 68 पारियों के बाद 363 बाउंड्री दर्ज हो गई हैं. उनसे पहले किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने आईपीएल में 68 पारियों के बाद इतनी बाउंड्री नहीं लगाई है.

पहले आईपीएल में 68 पारियों के बाद सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड ऋतुराज गायकवाड़ के नाम दर्ज था. उन्होंने 68 पारियों के बाद 325 बाउंड्री लगाने में सफलता हासिल की थी. इस लिस्ट में केएल राहुल (322) तीसरे, वीरेंद्र सहवाग (310) चौथे और सचिन तेंदुलकर (293) पांचवें नंबर पर हैं.

जायसवाल के आईपीएल करियर के आंकड़ों की बात करें, तो उन्होंने 68 पारियों के बाद 35.29 के औसत से 2259 रन बनाए. इस दौरान जायसवाल का स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर का रहा है. वहीं, जायसवाल ने ये रन 2 शतक और 16 अर्धशतकों की मदद से बनाए हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday