Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ZIM vs BAN: दूसरे वनडे से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी पूरे सीरीज से बाहर

ZIM vs BAN: दूसरे वनडे से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी पूरे सीरीज से बाहर

Crictoday 5 days ago

दिल्ली: बांग्लादेश को जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं, जिसकी वजह से वो पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं.

उनकी जगह परवेज हुसैन इमोन को टीम में शामिल किया गया है.

लिटन इंजरी की वजह से पहले मैच में नही खेल पाए थे. इसके बाद दूसरे मुकाबले से पहले उन्होंने फिटनेस टेस्ट दिया, जिसमें वो पास नहीं हो पाए. यही वजह रही कि उन्हें पूरे सीरीज से बाहर होना पड़ा है. उनकी जगह टीम में बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन को शामिल किय गया है.

बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने बताया, "लिटन दास पहले ही पहला वनडे नहीं खेल पाए थे और अभी भी पूरी तरह मैच खेलने के लिए फिट नहीं हैं. आज उनका फिटनेस टेस्ट हुआ, लेकिन उसका नतीजा संतोषजनक नहीं रहा. लगातार दो वनडे मैच होने हैं, इसलिए हमें नहीं लगता कि वह इस सीरीज में किसी भी मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट हो पाएंगे."

बांग्लादेश को जिंबाब्वे के हाथों पहले मैच में 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. जिंबाब्वे ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 141 रन बनाए थे. बांग्लादेश इस छोटे से लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई. उनकी पूरी टीम महज 116 रनों पर सिमट गई और मैच हार गई. बांग्लादेश तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे है. दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला गुरुवार, 9 जुलाई को होगा. जहां बांग्लादेश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday