Dailyhunt
2026 में महिलाओं के लिए सबसे जरूरी 5 AI Tools, जिनसे घर बैठे होगी अच्छी कमाई; अपनी शर्तों पर जी पाएंगी लाइफ

2026 में महिलाओं के लिए सबसे जरूरी 5 AI Tools, जिनसे घर बैठे होगी अच्छी कमाई; अपनी शर्तों पर जी पाएंगी लाइफ

DNP India Hindi 1 month ago
Photo Credit: Google

महिलाओं के लिए जरूरी एआई टूल्स

AI Tools: देश में सिर्फ तकनीक ही नहीं, बल्कि कई टेक कंपनियां अपने एआई मॉडल भी उतार रही हैं। बीते दिनों दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान सर्वम एआई को लॉन्च किया गया था।

ऐसे में यह भारत का पहला देसी एआई मॉडल है। इंटरनेट से लेकर इंस्टाग्राम की रील तक इसकी काफी चर्चा हुई। ऐसे में काफी लोग सोच रहे हैं कि इन एआई मॉडलों से कैसे फायदा उठाया जा सकता है? 2026 में महिलाओं के लिए ये 5 एआई टूल्स काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। इनकी मदद से घर बैठे-बैठे आसानी से बढ़िया आय की जा सकती है।

AI Tools ChatGPT

इस लिस्ट में पहला नाम चैटजीपीटी का आता है। जी हां, एआई मॉडलों की दुनिया में ओपनएआई का यह चैटबॉट काफी पुराना और दमदार है। इस एआई मॉडल की मदद से आप घर पर ही कंटेंट राइटिंग, फ्रीलांसिंग और छोटे बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। ऐसे में आप हर महीने 20 से 40000 रुपये के करीब कमा सकती हैं।

Canva AI मॉडल

सूची में अगला नाम Canva AI टूल का आता है। इसकी सहायता से महिलाएं आसानी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे- इंस्टाग्राम पर पोस्ट, लोगो डिजाइन और पोस्टर को बना सकते हैं। साथ ही यूट्यूब थंबनेल और वेडिंग कार्ड्स क्रिएट करने में आसानी होगी। ऐसे में आपको इंटरनेट पर खुद ही क्लाइंट तलाशने होंगे। इस काम के बदले हर महीने अच्छी रकम मिल सकती है।

Pictory AI मॉडल

अगर आप घर से ही मोटी कमाई करना चाहती हैं, तो Pictory AI मॉडल की मदद ले सकती हैं। इस एआई टूल के जरिए आप टेक्स्ट से वीडियो बना सकती हैं, जिसका इस्तेमाल यूट्यूब शॉर्ट्स या इंस्टाग्राम रील में किया जा सकता है। ऐसे में आप खुद ही अपना ब्रांड खड़ा कर सकती हैं। बाद में यूट्यूब ऑटोमैशन से बंपर कमाई कर सकती हैं।

Midjourney एआई मॉडल

किसी छोटे बिजनेस को स्टार्ट करना चाहते हैं, तो आपके लिए Midjourney एआई मॉडल काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इस टूल की मदद से किसी कपड़े पर एआई इमेज और आर्ट डिजाइन की जा सकती है। इसके बाद आप उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर पर सेल कर सकती हैं।

Jasper AI टूल

अगर आप किसी प्रोडक्ट की अच्छी जानकारी डिजिटल तरीके से दे सकती हैं, तो Jasper AI मॉडल काफी बढ़िया साबित हो सकता है। इसकी सहायता से एसईओ यानी सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, विज्ञापन और मार्केटिंग कंटेंट को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बेच सकती हैं। कई टेक कंपनियां अपने प्रोडक्ट के लिए कंटेंट लिखवाती हैं। ऐसे में आप कोई फ्रीलांस प्रोजेक्ट पकड़ सकती हैं।

एआई टूल्स से हर महीने होगी चौंकाने वाली इनकम

ऊपर दी गई जानकारी के बाद अगर आपको लगता है कि किसी विषय के बारे में जानना है, तो आप इन्हीं एआई टूल्स की मदद ले सकती हैं। साथ ही इन एआई मॉडल्स की रोजाना थोड़ी सी प्रैक्टिस से आप इनमें निपुण हो सकती हैं। इसके बाद किसी भी एआई मॉडल को यूज करना काफी सरल हो जाएगा। इस तरह से आप घर बैठे-बैठे ही आसानी से तगड़ी कमाई कर सकती हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post