Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
8th Pay Commission: ध्यान दें! दिल्ली के बाद इन राज्यों में होगी आयोग की बैठक, हिस्सा लेने के लिए कर्मचारी और कमेटी इन सिंपल स्टेप्स को करें फॉलो

8th Pay Commission: ध्यान दें! दिल्ली के बाद इन राज्यों में होगी आयोग की बैठक, हिस्सा लेने के लिए कर्मचारी और कमेटी इन सिंपल स्टेप्स को करें फॉलो

DNP India Hindi 5 months ago
फाइल फोटो

तस्वीर में कैलेंडर व अन्य चीजें है।

8th Pay Commission: 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स नए वेतन लागू होने का इंतजार कर रहे है, हालांकि केंद्र सरकार द्वारा गठित कमेटी की तरफ से प्रतिक्रिाय पूरी कर ली गई है।

बता दें कि आयोग की तरफ से 28 से 30 अप्रैल के बीच दिल्ली में इसस जुड़ी बैठक की गई थी। जिसमे केंद्रीय कर्मचारियों को जेपीसी कमेटी ने अपनी राय दी थी और कई मुद्दों को कमेटी के सामने पेश किया था।

मालूम हो कि कर्मचारियों की तरफ से लगातार मिनिमम सैलरी, महंगाई भत्ते समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रख रहे है। वहीं अब कमेटी ने अपने एक्स हैंडल पर अहम जानकारी साझा की है और बताया है कि आने वाले दिनों में किन शहरों में बैठक होगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

18-19 मई को हैदराबाद में होगी बैठक

दी जानकारी के अनुसार "आठवां केंद्रीय वेतन आयोग 18 और 19 मई, 2026 (सोमवार और मंगलवार) को हैदराबाद, तेलंगाना का दौरा करेगा। केंद्र सरकार के संगठनों/संस्थानों और संघों/संगठनों सहित संबंधित हितधारक जो हैदराबाद में आयोग के साथ बातचीत करना चाहते हैं, कृपया आयोग की वेबसाइट (8cpc.gov.in) पर ज्ञापन प्रस्तुत करें और उसके बाद,

https://nicforms.nic.in/enRhYmxlNjlmMmU2YjFkYjkwNjIwMjY WNDMwNzE=" के माध्यम से 8 मई, 2026 को या उससे पहले, ज्ञापन प्रस्तुत करने के बाद प्राप्त 'अद्वितीय ज्ञापन आईडी' के साथ, नियुक्ति के लिए अपना अनुरोध प्रस्तुत करें। कार्यक्रम स्थल और बैठक का कार्यक्रम बाद में सूचित किया जाएगा।

कृपया ध्यान दें कि आयोग विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के शहरों में भी समय-समय पर अलग-अलग बैठकें आयोजित करेगा"।

इन शहरों में भी होगी बैठक - 8th Pay Commission

8th Pay Commission के एक्स हैंडल के माध्यम से दी जानकारी के अनुसार "आठवां केंद्रीय वेतन आयोग 8 जून, 2026 (सोमवार) को लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेगा। केंद्र सरकार के संगठनों/संस्थानों के साथ-साथ लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश) और संघों/संगठनों सहित संबंधित हितधारक, जो लेह में आयोग के साथ बातचीत करना चाहते हैं, कृपया आयोग की वेबसाइट (https://8cpc.gov.in) पर ज्ञापन प्रस्तुत करें और उसके बाद,

https://nicforms.nic.in/enRhYmxlNjlmMzU4MmVjM2YwZjIwMjYw NDMwODc- के माध्यम से 16 मई, 2026 या उससे पहले 'अद्वितीय ज्ञापन आईडी' के साथ नियुक्ति का अनुरोध प्रस्तुत करें। कार्यक्रम स्थल और बैठक का कार्यक्रम बाद में सूचित किया जाएगा। कृपया ध्यान दें कि आयोग समय-समय पर अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के शहरों में अलग-अलग बैठकें आयोजित करेगा"।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post