Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'आर्टिस्ट के पीछे छिपे इंसान का दीवाना.' आदित्य धर ने Ranveer Singh के बर्थडे को बनाया इस तरह जबरदस्त, मिस ना करें धुरंधर फैंस

'आर्टिस्ट के पीछे छिपे इंसान का दीवाना.' आदित्य धर ने Ranveer Singh के बर्थडे को बनाया इस तरह जबरदस्त, मिस ना करें धुरंधर फैंस

DNP India Hindi 3 months ago
Photo Credit- Screen Grab From Instagram Ranveer Singh

Ranveer Singh

Ranveer Singh: आदित्य घर की धुरंधर फिल्म से दुनिया भर में एक स्टारब्रांड बन चुके एक्टर आज यानी 6 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

वहीं इस खास मौके को जश्न बनाने में अधिकतर पीछे नहीं रहे और उन्होंने जिस तरह से एक्टर का प्यार लुटाया है वह इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि दोनों की बॉन्डिंग किस कदर खास है। सोशल मीडिया पर कई झलक शेयर करते हुए धुरंधर डायरेक्टर ने रणवीर सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। इस दौरान एक लंबे चौड़े पोस्ट के साथ अपने प्यार का इजहार किया।

धुरंधर ने किस तरह रणवीर सिंह को लेकर बदला नजरिया

आदित्य घर ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रणवीर सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कुछ फिल्में हमेशा आपके साथ रहती है। 'धुरंधर' मेरे लिए हमेशा वैसी ही फिल्मों में से एक रहेगी। सिर्फ इसलिए नहीं कि हमने कैसी कहानी सुनाई, बल्कि इसलिए भी क्योंकि मुझे कुछ ऐसा देखने को मिला जो बहुत कम डायरेक्टर देख पाते हैं। मुझे हमेशा से पता था कि आप एक ज़बरदस्त एक्टर हैं। लेकिन इस सफ़र ने मुझे आपके अंदर के आर्टिस्ट और उससे भी ज़्यादा, उस आर्टिस्ट के पीछे छिपे इंसान का दीवाना बना दिया।

रणवीर सिंह की तारीफ में क्या बोले आदित्य धर

'धुरंधर' की शूटिंग के दौरान ऐसे कई दिन आए जब मुझे एहसास हुआ कि मैं कुछ बहुत ही खास और अनोखा देख रहा हूं। 26/11 वाला सीन। चाय की दुकान वाला आखिरी सीन। पठानकोट नरसंहार। पंप हाउस वाला सीन। कोर्ट के बाहर का सीन। बस कुछ उदाहरण दे रहा हूं। एक के बाद एक टेक, एक के बाद एक सीन; आपने कभी भी आसान रास्ता नहीं चुना। हर इमोशन बिल्कुल सही जगह पर पहुंचा। हर खामोशी का मतलब था। हर नज़र में एक मकसद था। हर बीट एकदम सटीक थी।

आदित्य धर ने बताया धुरंधर एक्टर पर दैवीय कृपा

रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए आदित्य धर ने आगे कहा आपकी कंसिस्टेंसी (निरंतरता) पर यकीन करना मुश्किल था। सच में ऐसा लगा जैसे किसी पर दैवीय कृपा हो। जैसे मां सरस्वती ने खुद आपके सिर पर हाथ रखा हो और अपनी सारी कलात्मक प्रतिभा का आशीर्वाद दिया हो। एक डायरेक्टर के तौर पर, कुछ ऐसे पल होते हैं जिन्हें जीने की उम्मीद में आप अपना पूरा करियर बिता देते हैं। आपने मुझे बार-बार वे पल दिए।

इंडियन सिनेमा में क्या रणवीर सिंह का बना रिकॉर्ड

धुरंधर डायरेक्टर इतने पर ही नहीं रुके और उन्होंने रणबीर सिंह को लेकर कहा कि "मेरा पक्का यकीन है कि 'धुरंधर' में आपने जो काम किया है, वह इंडियन सिनेमा की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है। यह सिर्फ एक परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि एक ज़बरदस्त ताकत है। निडर, शानदार और इतनी मुकम्मल कि किरदार की रूह में घुल-मिल जाती है। मुझे कोई शक नहीं कि लोग इस परफॉर्मेंस के बारे में सालों-साल, शायद आने वाली पीढ़ियों तक बात करेंगे।"

Ranveer Singh को क्यों आदित्य धर ने कहा भाई

इतना ही नहीं आदित्य धर में आगे कहा, "लेकिन मेरे लिए सबसे यादगार वो सब रहेगा जो "एक्शन" और "कट" के बीच हुआ। वो बातचीत। वो साझा यकीन। हर पल को सही बनाने की वो लगातार कोशिश। इस सफ़र के दौरान, आप सिर्फ मेरे एक्टर नहीं रहे। आप मेरे भाई बन गए। मुझ पर भरोसा करने और अपना दिल, अपना हुनर ​​और अपना जुनून मेरे साथ बांटने के लिए शुक्रिया। 'धुरंधर' को अपना सब कुछ देने के लिए शुक्रिया। हमने मिलकर जो बनाया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है।" रणवीर सिंह को उन्होंने अपना भाई कहा है।

धुरंधर 1 और 2 को लोगों ने काफी पसंद किया और रणवीर सिंह की एक्टिंग को लेकर लोग दीवाने हो गए हैं जिसने दुनिया भर में 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post