Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अप्रैल में कारों की बिक्री के मामले में Tata Motors ने Mahindra और Hyundai को दी पटकनी, मगर सेल में आई इतनी गिरावट; Maruti Suzuki फिर बनी टॉपर

अप्रैल में कारों की बिक्री के मामले में Tata Motors ने Mahindra और Hyundai को दी पटकनी, मगर सेल में आई इतनी गिरावट; Maruti Suzuki फिर बनी टॉपर

DNP India Hindi 5 months ago
Photo Credit: Google

टाटा मोटर्स की गाड़ियां

Tata Motors: मई की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हर महीने के स्टार्ट होने पर वाहन कंपनियां अपनी बिक्री का आंकड़ा भी साझा करती हैं। ऐसे में लगभग सभी कार निर्माताओं ने अप्रैल 2026 की सेल रिपोर्ट शेयर कर दी है।

हर बार की तरह ही इस बार भी मारुति सुजुकी ने भारत में सबसे ज्यादा कारों की बिक्री दर्ज की है। मगर इसके बाद फिर टाटा मोटर्स ने बाजी मारी है। टाटा ने कारों की सेल के मामले में महिंद्रा एंड महिंद्रा, हुंडई समेत अन्य सभी कार कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। मगर फिर भी टाटा की सेल में गिरावट देखने को मिली है।

टाटा मोटर्स ने सेल के मामले में महिंद्रा और हुंडई को पछाड़ा

कार निर्माता टाटा मोटर्स के मुताबिक, अप्रैल 2026 के दौरान पैसेंजर्स वाहनों की कुल 59000 यूनिट्स की सेल हुई। जबकि मार्च 2026 के दौरान 66971 यूनिट्स की सेल रिकॉर्ड की गई थी। इस तरह से लगभग एक महीने में ही 11.9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अप्रैल 2026 की बिक्री 59701 यूनिट रही, जबकि अप्रैल 2025 में यह 45532 यूनिट थी।

वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा कार कंपनी ने अप्रैल 2026 में 56331 इकाईयों की सेल दर्ज की। जबकि मार्च 2026 में यह आंकड़ा 60272 यूनिट्स का था। इस तरह से कंपनी की सेल में 6.5 फीसदी की कमी रिकॉर्ड की गई। उधर, हुंडई की बात करें, तो अप्रैल 2026 में 51902 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि मार्च 2026 में 55064 यूनिट्स को बेचा गया था। इस तरह से कंपनी की सेल में 5.7 फीसदी की कमी आई है।

टाटा मोटर्स से आगे रही मारुति सुजुकी

अप्रैल 2026 के दौरान भारत में कार बेचने के मामले में टाटा मोटर्स से आगे सिर्फ मारुति सुजुकी थी। मारुति सुजुकी ने 187704 यूनिट्स पैसेंजर गाड़ियों को बेचा। मार्च 2026 के दौरान 169428 यूनिट्स की बिक्री हुई। ऐसे में महीने के हिसाब से 10.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, अप्रैल 2026 में मारुति सुजुकी ने 138704 यूनिट्स की बिक्री की थी। ऐसे में सालाना आधार पर कंपनी की बिक्री में तेजी देखने को मिली। अप्रैल 2026 में कारों की बिक्री के मामले में 5वें नंबर पर टोयोटा कार कंपनी रही। इस कंपनी ने 30159 यूनिट्स की सेल दर्ज की।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post