Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Awarapan 2 Box Office Collection Day 13: 'टॉक्सिक' का इमरान  हाशमी के 'आवारापन 2' पर कितना पड़ा असर?   टिकट खरीदने से पहले जानें

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13: 'टॉक्सिक' का इमरान हाशमी के 'आवारापन 2' पर कितना पड़ा असर? टिकट खरीदने से पहले जानें

DNP India Hindi 1 month ago
Picture Credit: Google

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' फिल्मबॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। ये मूवी साल 2026 की सबसे बड़ी हिट लव स्टोरी बन चुकी है।

आवारापन 2 को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं और ये अपने बजट से कई गुना कमा चुकी है। लेकिन अब यश और कियारा आडवाणी की टॉक्सिक आने से मूवी की कमाई पर इसका गहरा असर पड़ा है। अगर इस वीकेंड और इमरान हाशमी या फिर यश की फिल्म को देखना चाहते हैं तो टिकट खरीदने से पहले दोनों फिल्मों का हाल जान लीजिए। इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि, ऑडियंस किस पर सबसे ज्यादा प्यार लुटा रही है?

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13 कितना हुआ?

आवारापन 2 ने रिलीज के 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख का कलेक्शन किया है। ये कमाई 1124 शोज से हुई है। भारत में दिशा पाटनी और इमरान हाशमी की ये लव स्टोरी टोटल कमाई 171.20 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही इसने विदेशों में टोटल ओवरसीज कलेक्शन 31.55 करोड़ कर लिया है। इसके साथ ही आवारापन 2 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 202.75 करोड़ रुपए हो गया है। इस मूवी का बजट 40 करोड़ के आस-पास है। ये फिल्म कुछ ही दिनों में रिकॉर्ड बना चुकी है। लेकिन अब इसका कलेक्शन भी कम हुआ है और शोज भी गिरे हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शनके ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘आवारापन 2’ पर ‘टॉक्सिक’ का क्या असर पड़ा?

आपको बता दें, 26 अगस्त 2026 को जैसे ही यश की मूवी टॉक्सिक रिलीज हुई वैसे ही आवारापन 2 के कलेक्शन में 76 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई । वहीं, इसके साथ ही इसके शोज भी कम हो गए हैं। रिलीज के 12वें दिन ये शोज 9224 थे। लेकिन टॉक्सिक के आने से इसकी स्क्रीन कम हो गई। आपको बता दें, टॉक्सिक ने ऑपनिंग डे पर टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 140 करोड़ से ज्यादा किया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post