Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Awarapan 2 Box Office Collection Day 15: 'टॉक्सिक' ने इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' पर कितना डाला असर?  वीकेंड पर देखने से पहले जानें

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15: 'टॉक्सिक' ने इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' पर कितना डाला असर? वीकेंड पर देखने से पहले जानें

DNP India Hindi 2 weeks ago
Picture Credit: Google

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15:इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' साल 2026 की सबसे बड़ी हिट लव स्टोरी बन चुकी है।

इस बॉलीवुड मूवी ने रिलीज के 15 दिनों के अंदर बहुत अच्छा कलेक्शन कर लिया है। लेकिन अब इसका सामना साउथ सुपर स्टार यश की मूवी ‘टॉक्सिक’ से हो रहा है। जिसका असर इसके कलेक्शन पर साफ देखा जा सकता है। अगर आप भी इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की इस लव स्टोरी को देखना चाहते हैं तो टिकट खरीदने से पहले टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें।

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15 कितना हो रहा है?

‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 15वें दिन 1.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 1141 शोज से हुई है। भारत इमरान हाशमी की ये फिल्म टोटल कमाई 173.30 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 23.05 करोड़ रुपए है। वहीं, आवारापन 2 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 205.35 करोड़ रुपए हो चुका है। इस बॉलीवुड फिल्म का बजट 40 करोड़ के आस-पास है। फिल्म अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है। ये मूवी इमरान हाशमी के करियर की सबसे हिट मूवी भी बन चुकी है। आपको बता दें, ये फिल्म साल 2007 में आयी ‘आवारापन’ का सीक्कल है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘टॉक्सिक’ ने ‘आवारापन 2’ पर कितना डाला असर?

यश की साउथ मूवी’ टॉक्सिक’ का असर इमरान हाशमी की मूवी ‘आवारापन 2’ पर साफ दिखने लगा है। यश की जबरदस्त आंधी के चलते इमरान हाशमी की फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखी गई है। ये मूवी 1 करोड़ के आस-पास अटक गई है। इसका सबसे प्रमुख कारण स्क्रीन का कम होना भी है। ‘टॉक्सिक’ के आने से ठीक पहले ‘आवारापन 2’ ने करीब 3.75 करोड़ कमाए थे। लेकिन इसके बाद इसकी कामई 70 लाख से लेकर 90 लाख के आस-पास प्रतिदिन पर पहुंच गई थी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post