Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Awarapan 2 Box Office Collection Day 18 : इमरान हाशमी के 'आवारापन' पर यश ने कितना डाला असर?  जानें टोटल कमाई

Awarapan 2 Box Office Collection Day 18 : इमरान हाशमी के 'आवारापन' पर यश ने कितना डाला असर? जानें टोटल कमाई

DNP India Hindi 1 week ago
Picture Credit: Google

Awarapan 2 Box Office Collection Day 18

Awarapan 2 Box Office Collection Day 18 : इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म'आवारापन 2' साल 2026 की सबसे बड़ी हिट लव स्टोरी बन चुकी है।

फिल्म को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं। ऑडियंस के पास यश की टॉक्सिक और इमरान हाशमी की इस मूवी को देखने के दो बड़े विकल्प हैं। ऐसे में काफी लोग जानना चाहते हैं कि, साउथ सुपर स्टार यश बॉलीवुड स्टार इमरान पर कितना प्रभाव डाल रहे हैं। क्योंकि टॉक्सिक ने नेगेटिव रिव्यू के बाद भी आवारापन को टक्कर तो दी है। टिकट खरीद ने से पहले जानें कौन सा सुपर स्टार किस पर ज्यादा भारी पड़ा रहा है?

Awarapan 2 Box Office Collection Day 18 कितना हुआ?

‘आवारापन 2’ फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन भारत में 50 लाख रुपए कमाए हैं। ये कलेक्शन 1319 शोज से हुआ है। भारत में आवारापन 2 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 176.90 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 33.30 करोड़ रुपए हो चुका है। आवारापन 2 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन अभी तक 210.20 करोड़ रुपए हो चुका है। इसका बजट 40 करोड़ के आस-पास है। मूवी अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट की तरफ तेजी से बढ़ रही है। लेकिन अब इसकी कमाई पर टॉक्सिक ने असर डालना शुरु कर दिया है। बॉक्स ऑफिस केलक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘आवारापन 2’ पर ‘टॉक्सिक’ यश का कितना असर पड़ा है?

आपको बता दें, ‘आवारापन 2’ दो हफ्तों के सफर के बाद जब 160 करोड़ से ज्यादा बटोर चुकी थी, तभी 26 अगस्त को ‘टॉक्सिक’ रिलीज हुई। ‘टॉक्सिक’ के बड़े क्रेज के कारण ‘आवारापन 2’ के कई शोज और स्क्रीन्स काटकर यश की फिल्म को दे दिए गए। यश और कियारा आडवाणी का टॉक्सिक के आने से इमरान हाशमी की फिल्म में 76 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्द की गई है। लेकिन वीकेंड पर टॉक्सिक पर लगातार मिलते नेगेटिव रिव्यू ने इमरान हाशमी की फिल्म को जीवनदान दे दिया है। क्योंकि आवारापन 2 रिलीज के 18 वें दिन भी 50 लाख से ऊपर ही प्रतिदिन की कमाई कर रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post