Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bengal Election Results 2026: सुनील बंसल की रणनीति के साथ शुभेंदु की हवा में उड़ी TMC! रुझानों में BJP की बढ़त देख चौंका विपक्ष; जानें

Bengal Election Results 2026: सुनील बंसल की रणनीति के साथ शुभेंदु की हवा में उड़ी TMC! रुझानों में BJP की बढ़त देख चौंका विपक्ष; जानें

DNP India Hindi 1 month ago
Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Bengal Election Results 2026

Bengal Election Results 2026: कभी वाम दलों के बाद टीएमसी का गढ़ रहे बंगाल में बीजेपी की रणनीति कामयाब होती नजर आ रही है।

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4 मई को जारी हो रहे हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बंपर बढ़त मिलती नजर आ रही है। खबर लिखे जाने तक बंगाल की सभी 294 में से 272 सीटों के रुझान आए हैं। अभी 148 सीटों पर बीजेपी, 119 सीटों पर टीएमसी, 1 पर कांग्रेस व 1 पर वाम दल को बढ़त है।

यदि रुझान नतीजों में बदले, तो बंगाल की सत्ता पर बीजेपी का कब्जा होना लगभग तय है। टीएमसी के खिलाफ बीजेपी के लिए रणनीति बनाने में कुशल संगठनकर्ता सुनील बंसल ने अहम भूमिका निभाई है। बीजेपी के फायरब्रांड लीडर रहे शुभेंदु अधिकारी ने भी पार्टी के लिए जमकर काम किया है। इसका परिणाम है कि बंगाल चुनाव में बीजेपी पर मतदाताओं ने विश्वास जताया है और शुरुआती रुझान देख विपक्ष सदमे में है।

शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त देख चौंका विपक्ष!

वर्ष 2011 से बंगाल की सत्ता में काबिज ममता बनर्जी की टीएमसीशुरुआती रुझानों में बीजेपी को मिली बढ़त देख चौंक गई है। टीएमसी से इतर कांग्रेस, वाम दल व अन्य कुछ क्षेत्रीय विपक्षी दलों को भी गहरा झटका लगा है। खबर लिखे जाने तक बीजेपी के उम्मीदवार 148 विधानसभा सीटों पर आगे हैं। वहीं टीएमसी 119 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। ये दर्शाता है कि क्लोज फाइट में बाजी कैसे बीजेपी के हक में जा रही है।

हालांकि, ये अभी रुझान हैं। देर दोपहर तक तस्वीर साफ हो सकेगी। अभी ईवीएम खुले हैं और 2 से 3 राउंड की मतगणना ही हुई है। भवानीपुर से लेकर नंदीग्राम, नादिया, मुर्शिदाबाद, बर्धमान, उत्तरी दिनाजपुर समेत तमाम इलाकों में लोगों की उत्सुकता देखने को मिल रही है। कांग्रेस के साथ वाम दलों के हाथों निराशा लगती नजर आ रही है। रुझानों में इन दलों को झटका लगा है। देर दोपहर तक रुझान नतीजों में परिवर्तित हो सकेंगे।

सुनील बंसल की रणनीति के साथ शुभेंदु अधिकारी की हवा में उड़ी TMC!

संगठन के स्तर पर सुनील बंसल ने बंगाल में फूंक-फूंक कर रणनीति साधने का काम किया। यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत तमाम राज्यों से संगठन के माहिर खिलाड़ियों को बंगाल प्रवास के निर्देश दिए गए। सुनील बंसल के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक-एक बूथ तक पैनी नजरें रखी हैं। यही वजह है कि बंगाल में बीजेपी को अच्छी बढ़त मिलती नजर आ रही है।

बंसल की रणनीति से इतर बीजेपी के फायरब्रांड नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को सीधी चुनौती दी। जय बंग्ला के बदले जय श्री राम के नारे गूंजे। शुभेंदु अधिकारी हर मोर्चे पर फ्रंटफुट से कमान संभालते नजर आए। इसका असर भी शुरुआती रुझानों में नजर आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे किसके पक्ष में जाते हैं। हालांकि, ये जरूर है कि शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने टीएमसी की हवा निकाल दी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post