Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
CM Bhagwant Mann के दिशा निर्देश पर 'मिशन क्लीन पंजाब' मुहीम पर फोकस, देखें कैसे शहरों से लेकर कस्बों तक की होगी हाई क्लास सफाई

CM Bhagwant Mann के दिशा निर्देश पर 'मिशन क्लीन पंजाब' मुहीम पर फोकस, देखें कैसे शहरों से लेकर कस्बों तक की होगी हाई क्लास सफाई

DNP India Hindi 4 days ago
Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब में शिक्षा व्यवस्था के मामले में इतिहास दर्ज कर देश में टॉप पर अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है लेकिन इसे हर मामले में टॉप बनाने के लिए मान सरकार लगातार प्रयासरत है।

इस सबके बीच अब उन्होंने पंजाब की साफ सफाई की जिम्मेदारी संभाली है। कैबिनेट मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस ने इस बारे में जानकारी देते हुए लोगों को बताया कि सीएमभगवंत मान के दिशा निर्देश पर मिशन क्लीन पंजाब की शुरुआत हुई है। इसके जरिए पंजाब के शहरों और कस्बों के साफ सफाई का ध्यान रखा जाएगा। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

सीएम मान ने पंजाब को साफ करने का उठाया ब्यौरा

हरजोत सिंह बैंस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सीएम भगवंत मानके दिशा निर्देश पर मिशन क्लीन पंजाब की शुरुआत की जा रही है। इसके जरिए शहरों और कस्बों की सफाई की जाएगी। इस दौरान सफाई कर्मचारी के साथ मिलकर सीनियर अधिकारी हर दिन इस मिशन पर काम करेंगे और खुद सीएम भगवंत मान के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस इसका मुहैया करने के लिए जमीनी स्तर पर उतरेंगे। मिशन क्लीन पंजाब निश्चित तौर पर सफाई के दृष्टिकोण से काफी अहम है।

मिशन क्लीन पंजाब को इस तरह सफल बनाएंगे CM Bhagwant Mann

आप पंजाब के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में हरजोत सिंह बैंस इस बारे में बात करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि मिशन क्लीन पंजाब के अंतर्गत शहरों और कस्बों की सफाई होगी। सफाई कर्मचारी और सीनियर अधिकारी हर दिन सुबह 7 बजे से लेकर 8 बजे तक फील्ड पर मौजूद रहेंगे ताकि किसी भी तरह की कोई लापरवाही इस मिशन में ना बरती जाए। वहीं अलग-अलग जगह पर कंट्रोल रूम बनाने का फैसला सीएम भगवंत मान की तरफ से लिया गया है। अधिकारी वीडियो कॉल के जरिए भी सफाई व्यवस्था की जानकारी लेते रहेंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post