Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
CM Bhagwant Mann की तरफ से खेतों तक नहर का पानी पहुंचाने की पहल सफल, 26 करोड़ की लागत में इस क्षेत्र को मिला सौगात

CM Bhagwant Mann की तरफ से खेतों तक नहर का पानी पहुंचाने की पहल सफल, 26 करोड़ की लागत में इस क्षेत्र को मिला सौगात

DNP India Hindi 2 weeks ago
Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: खेतों में नहर का पानी पहुंच सके और पंजाब के किसानों को किसी भी तरह की कोई समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए मान सरकार करोड़ों खर्च कर रही है।

ऐसे में श्री फतेहगढ़ साहिब चुनाव क्षेत्र में प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया जिसकी जानकारी आप पंजाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी। यह किसानों के लिए किसी बड़े सौगात से काम नहीं है जो सरकारकी तरफ से उन्हें दिया गया है। अब उन्हें खेती करने के लिए पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं आप पंजाब ने 26 करोड़ के प्रोजेक्ट को लेकर क्या कहा है जो निश्चित तौर पर सीएमभगवंत मान की सफलता को बयां करने के लिए काफी है।

ऐतिहासिक प्रोजेक्ट से किसानों को पहली बार खेतों के लिए नहर का मिला पानी

आप पंजाब ने लिखा, “कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने आज श्री फतेहगढ़ साहिब चुनाव क्षेत्र के सरहिंद में ₹26 करोड़ की लागत से खेतों तक नहर का पानी पहुंचाने के लिए पूरे हुए प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट से, चुनाव क्षेत्र के किसानों को पहली बार अपने खेतों के लिए नहर का पानी मिल रहा है।” जाहिर तौर पर इस प्रोजेक्ट के उद्घाटन के बाद अब किसानों को खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत और ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

CM Bhagwant Mann की तरफ से पंजाब के किसानों को कैसे मिला सौगात

पंजाब के हर किसान को नहर के पानी का सुविधा मिल सके इसके लिए सीएम भगवंत मान की तरफ से जगह-जगह पर नहर के सुविधा प्रदान किया जा रहे हैं। किसानों को काफी फायदा हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब के लोगों का कहना है आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब नहर का पानी पहुंच सका है। इसकी वजह से पंजाब के किसानों को बड़ी सौगात मुख्यमंत्री की तरफ से प्रदान किया गया है। पंजाब के किस जिनका मुख्य रोजगार ही खेती है। उनके लिए यह किसी सौगात से कम नहीं है जो सरकार की तरफ से उन्हें प्रदान किया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post