Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
CM Bhagwant Mann ने बड़ों का सम्मान करने के साथ-साथ स्टूडेंट्स को किया इस तरह मोटिवेट, मेधावी छात्रों का बढ़ाया मनोबल

CM Bhagwant Mann ने बड़ों का सम्मान करने के साथ-साथ स्टूडेंट्स को किया इस तरह मोटिवेट, मेधावी छात्रों का बढ़ाया मनोबल

DNP India Hindi 4 months ago
Photo Credit- Screen Grab From x CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: चंडीगढ़ में स्टूडेंट्स के सम्मान समारोह 'सितारे ज़मीन ते' में पंजाबके सीएमभगवंत मान शामिल हुए। इस समारोह में 23 जिलों से 8वीं, 10वीं और 12वीं में पहले 3 स्थान पाने वाले मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया।

वहीं मौजूद स्टूडेंट को सीएम भगवंत मान मोटिवेट करते हुए दिखे। मेहनत करने के साथ-साथ उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं इस दौरान मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। आइए जानते हैं आखिर सीएम भगवंत मान ने स्टूडेंट के साथ बातचीत करते हुए क्या कहा और किस तरह से उन्हें जिंदगी को लेकर नजरिया बताते हुए दिखे।

CM Bhagwant Mann ने इस तरह बढ़ाया छात्रों का मनोबल

स्टूडेंट्स के साथ बात करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि “बड़ों का आदर करने से हम अच्छा कर पाते हैं।” वहीं आत्मविश्वास से बात करने को लेकर भी मुख्यमंत्री ने स्टूडेंट की तारीफ की। इस दौरान मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया और बाकी छात्रों से कहा गया कि आपका कंपटीशन खुद से है और आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने पिछले परफॉर्मेंस से बेहतर करें। आज हम शिक्षा के क्षेत्र में केरल को पीछे छोड़कर नंबर वन पर आ गए हैं। यह स्टूडेंट्स टीचर्स और पेरेंट्स की कड़ी मेहनत का नतीजा है। आपका टीचर आपको शिक्षा का खजाना बांट रहे हैं।

छात्रों को कड़ी मेहनत का समझाया सीएम भगवंत मान ने महत्त्व

पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान ने इस दौरान-धन श्री गुरु नानक देव जी और बाबा मर्दाना जी की एक दुखद कहानी सुनाई। शहीद भगत सिंह जी और शहीद करतार सिंह सराभा की क्रांतिकारी सोच का भी ज़िक्र किया। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन रनर उसैन बोल्ट की असली कहानी बताई और कड़ी मेहनत का महत्व समझाया। इसके साथ ही टीचरों की डांट से पढ़ाई, स्किल्स और आर्ट में हुए सुधार का ज़िक्र किया।

इस दौरान सीएम भगवंत मान ने अपने टीचर्स का भी जिक्र किया जिन्हें लेकर उन्होंने कहा कि आज वह गर्वित होते हैं यह जानकर कि उनका स्टूडेंट पंजाब का मुख्यमंत्री बन गया है। निश्चित तौर पर शिक्षा को लेकर जिस तरह की रोशनी सीएम मान फैला रहे हैं वह तारीफ के काबिल है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post