Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
CNG Price Hike: राहत या झटका! दिल्ली-एनसीआर में सफर करना हुआ महंगा, टंकी फुल कराने से पहले जानें पेट्रोल-डीजल के रेट

CNG Price Hike: राहत या झटका! दिल्ली-एनसीआर में सफर करना हुआ महंगा, टंकी फुल कराने से पहले जानें पेट्रोल-डीजल के रेट

DNP India Hindi 1 week ago
Photo Credit- Google CNG Price Hike

CNG Price Hike

CNG Price Hike: अगर आप भी हर सुबह वाहन लेकर ऑफिस या काम के लिए निकलते हैं तो आपके मन में एक ही सवाल रहता है कि क्या पेट्रोल डीजल की कीमत में महंगाई आई है या फिर यह सस्ता हुआ है।

जहां शनिवार को दिल्ली में सीएनजी 3.89 रुपए महंगा कर दिया गया तो वहीं इस सबके बीच क्या पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। शनिवार को तेल कंपनियों ने आखिर किस तरह से लोगों को हैरान किया है और आपके शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत में क्या बदलाव दर्ज किया गया। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और आपको अपने वाहन की टंकी फुल करवाने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे।

क्या है CNG Price Hike के बीच दिल्ली वालों के लिए झटका

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वाहन चालकों को सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ा है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा दर्ज किया गया है। इस बढ़ोतरी से रोजाना सीएनजी गाड़ियां चलाने वाले आम गाड़ियों के साथ ऑटो और कैब चालकों के बजट पर सीधा असर पड़ेगा।

क्या पेट्रोल और डीजल के दाम में आया बदलाव

हालांकि सबके बीच राहत की खबरिया है कि सीएनजी के महंगे होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियों ने पुरानी कीमतों को ही बरकरार रखने का फैसला किया है। इस फैसले से पेट्रोल और डीजल चालकों को राहत मिली है, क्योंकि उनके दैनिक ईंधन खर्च में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

जानें अलग-अलग राज्यों में कीमतों का अंतर

अगर आप आज वाहन में ईंधन भरवाने जा रहे हैं, तो अपने शहर का ताजा रेट जानना बेहद जरूरी है।

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
दिल्ली 102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई 111.31 रुपये 97.97 रुपये
कोलकाता 113.51 रुपये 99.82 रुपये
चेन्नई 107.78 रुपये 99.56 रुपये
हैदराबाद 115.69 रुपये 103.82 रुपये
पटना 113.35 रुपये 99.36 रुपये
वाराणसी 107.40 रुपये 90.10 रुपये
आगरा 107.09 रुपये 89.80 रुपये

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post