Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Commercial LPG Cylinder Price में हुआ बड़ा फेरबदल, खाने पीने से लेकर ये चीजें होगी महंगी, जानें सबकुछ

Commercial LPG Cylinder Price में हुआ बड़ा फेरबदल, खाने पीने से लेकर ये चीजें होगी महंगी, जानें सबकुछ

DNP India Hindi 5 months ago
फाइल फोटो

तस्वीर में गैस सिलेंडर है।

Commercial LPG Cylinder Price: हर महीने की 1 तारीख को तेल कंपनियों की तरफ से एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की जाती है। इसी बीच अब तेल कंपनियों ने Commercial LPG Cylinder Price में बड़ा फेरबदल किया है।

दरअसल आज कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में अधिकतम 1000 रूपये की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद 19 किलो सिलेंडर का दाम करीब 3 हजार रूपये पहुंच चुका है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। माना जा रहा है कि इससे खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती है। जिसमे होटल, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड शामिल है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Commercial LPG Cylinder Price में हुआ बड़ा फेरदबदल

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी (14.2 किलोग्राम सिलेंडर) की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे घरेलू उपभोक्ता अंतरराष्ट्रीय ईंधन की कीमतों में हालिया वृद्धि से पूरी तरह सुरक्षित हैं। 33 करोड़ घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू एयरलाइनों (नियमित उड़ानों) के लिए एटीएफ की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। कुल मिलाकर, लगभग 80% पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे अधिकांश उपभोक्ताओं के लिए स्थिरता सुनिश्चित हुई है।

थोक और वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों (कुल खपत के 1% से कम) की कीमतों में संशोधन किया गया है। अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के लिए थोक डीजल और एटीएफ की कीमतों में वृद्धि की गई है। साथ ही, लगभग 4% पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में कमी आई है, जो वैश्विक कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव की गतिशील प्रकृति को दर्शाती है।

ये उपाय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मार्गदर्शन में ओएमसी द्वारा अपनाए गए सुनियोजित और संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाते हैं, जिसका उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं की सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करते हुए वैश्विक बाजार के रुझानों के अनुरूप चलना है।

खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी

माना जा रहा है कि Commercial LPG Cylinder Price बढ़ने का सबसे बड़ा असर खाने-पीने के सामान पर पड़ेगा, जिसमे –

  • रेस्टोरेंट में खाने का बिल बढ़ सकता है।
  • स्ट्रीट फूड जैसे समोसा, चाट, चाय आदि महंगे हो सकते हैं।
  • ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर भी कीमतों में इजाफा संभव है।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post