Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'दिक्कत दोगलेपन से है.' कृति सेनन के रक्षाबंधन विवाद पर क्यों लपेटे में आए Sonu Nigam, सिंगर का फूटा गुस्सा

'दिक्कत दोगलेपन से है.' कृति सेनन के रक्षाबंधन विवाद पर क्यों लपेटे में आए Sonu Nigam, सिंगर का फूटा गुस्सा

DNP India Hindi 1 month ago
Photo Credit- Google Sonu Nigam

Sonu Nigam

Sonu Nigam: ज्वेलरी ब्रांड के लिए कृति सेनन ने एक विज्ञापन किया जिस पर विवाद शुरू हो गया। दरअसल रिविलिंग ड्रेस में भाई को राखी बांधने को लेकर हिंदू त्योहार और धर्म का अपमान करने का आरोप ट्रोलर्स लगाने लगे।

हालांकि इस सबके बीच कंगना रनौत ने एक्ट्रेस पर निशाना साधा। वहीं उन्हें राहुल गांधीका सपोर्ट मिला। हालांकि इस सबके बीच कृति सेनन विज्ञापन विवाद पर सोनू निगम का भी एक बयान वायरल हुआ जिसमें लिखा गया कि हिंदू सहनशील होते हैं लेकिन आप उनके संयम की परीक्षा हमेशा ना ले। इस पोस्ट को देखने के बाद आखिर क्यों खुद सोनू निगम भड़क गए आइए जानते हैं सच्चाई क्या है।

कृति सेनन विवाद पर क्या मुखर हुए सोनू निगम

दरअसल बीते दिन सोशल मीडिया पर सोनू निगम के नाम से एक पोस्ट वायरल हो रहा था जिसे अलग-अलग मीडिया पर शेयर भी किया गया जहां लिखा गया, "विवाद ये कतई नहीं है कि महिला क्या पहनें… दिक्कत दोगलेपन से है और हिंदू त्योहारों पर लोगों को उनकी परंपराओं से प्रभावित करने वाले हथकंडों से है। क्योंकि ऐसा नहीं है कि कृति सेनन ने कोई पहली बार कुछ ऐसा पहना है और विवाद हो गया। कब क्या पहनना चाहिए इसका एक सलीका होता है। उदाहरण के लिए गुरुद्वारे में जाने से सिर ढंकने की परंपरा है, मंदिर में आप भरे-पूरे कपड़े पहनते हैं। बहुत से मंदिरों में पुरुषों के हॉफपैंट पहनने तक पर रोक है, लेकिन वहां तो कोई कपड़ा पहनने की आजादी का तबला नही बजा रहा है।"

सोनू निगम ने क्या हिंदू धर्म को लेकर कहीं ये बात

इसके साथ ही उस पोस्ट में कहा गया "इसलिए विक्टिम कार्ड खेलने की जगह लोकतांत्रिक देश में हिंदुओं की आस्था पर कुठाराघात करना बंद करें। हिंदू सहनशील है इसका यह अर्थ नहीं है कि आप बार-बार उसके संयम की परीक्षा लेते रहें।GIVA ने ये एड हटा दिया है, इस हेतु धन्यवाद।"

क्या कहा Sonu Nigam ने विवादों के बीच सफाई में

लेकिन ट्विस्ट तब निकला जब सोनू निगम ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि यह पोस्ट उनका नहीं है और वह ऐसे नहीं हैं। सिंगर के मुताबिक "यह मैं नहीं हूं और मैं यह हो भी नहीं सकता हूं।" रिपोर्ट में कहा गया कि यह सोनू निगम के नाम से दूसरा एक अकाउंट है क्योंकि सिंगर इस प्लेटफार्म पर मौजूद नहीं हैं। उन्होंने अपनी सफाई देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और मीडिया को झूठी खबरें फैलाने से बचने के लिए कहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post