Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Don 3  की आफत से क्या निकलने वाले हैं Ranveer Singh ? बैन के बीच आया  बड़ा अपडेट

Don 3 की आफत से क्या निकलने वाले हैं Ranveer Singh ? बैन के बीच आया बड़ा अपडेट

DNP India Hindi 1 month ago
Picture Credit: Google

Ranveer Singh

Ranveer Singh: एक्टर पर बैन लगाने वाली संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज पर बॉलीवुड के डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान आया है।

उन्होंने FWICE को लताड़ लगाते हुए इसे ही बैन करने की बात कही है। ‘धुरंधर’ स्टार का काफी लोगों ने समर्थन किया है। ऐसे में फैंस के अंदर उम्मीद जागने लगी है कि, शायद एक्टर इस परेशानी से बाहर निकाल जाए। क्योंकि रणवीर सिंह का समर्थन अब बॉलीवुड के लोग ही कर रहे हैं।

Ranveer Singh के सपोर्ट में उतरे फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने FWICE को जमकर डांटा

फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह पर बैन लगाने वाली संस्था FWICE पर गुस्सा निकालते हुए एक्स पर लिखा, रणवीर सिंह को नहीं बल्कि FWICE को बैन करो। इसके साथ ही लंबा चौड़ा शेयर करते हुए लिखा ‘गांधीजी के स्टाइल में तथाकथित "BAN" या नॉन-कोऑपरेशन, आखिरकार FWICE पर एक बड़ा मज़ाक बन जाएगा।यह इंडस्ट्री या वर्कर की सुरक्षा नहीं है, जैसा वे दावा कर रहे हैं।

देखें पोस्ट

यह बस एक बहुत पुराने यूनियन सिस्टम का दिखावा है, जो अपनी पकड़ बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहा है।चाहे वह 5 लाख से ज़्यादा या 50 लाख वर्कर्स की तरफ से बोलने का दावा करे, कड़वा सच यह है कि उन लाखों में से ज़्यादातर को दोनों पार्टियों के झगड़े के अंदरूनी फैक्ट्स भी नहीं पता हैं। FWICE न तो कानूनी न्याय की कोर्ट है और न ही सरकार से ऑथराइज़्ड रेगुलेटरी बॉडी, और ज़्यादा से ज़्यादा यह एक कंगारू कोर्ट है, जो परिभाषा के हिसाब से न्याय देने का दिखावा करता है, लेकिन असल में यह स्थापित कानूनी नियमों, सही प्रोसेस और निष्पक्षता को नज़रअंदाज़ करता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि फैसला अक्सर एक खास एजेंडा वाले लोगों के ग्रुप द्वारा पहले ही तय कर लिया जाता है, जो प्राइवेट तौर पर मिलते हैं, जिसमें एक्टर्स भी शामिल हैं जो धुरंधर में रणवीर सिंह की मेगा सक्सेस से बुरी तरह डरे हुए हैं।’

Ranveer Singh पर लगे बैन का विरोध बॉलीवुड से कौन-कौन कर रहा?

फरहान अख्तर की मूवी ‘डॉन 3’ से अचानक बाहर होने के बाद FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगाया हुआ है। मूवी मेकर फरहान अख्तार का कहना है कि, रणवीर सिंह को फिल्म पर खर्च हुए 45 करोड़ रुपए देने होंगे या फिर फिर बैन को झेलना पड़ेगा। क्योंकि उन्होंने फिल्म से हटकर उनका नुकसान कराया है। इस विवाद और बैन के बाद रणवीर सिंह के समर्थन में काफी सारे लोग उतर आए हैं। राम गोपाल वर्मा के अलावा रणवीर का सपोर्ट करने वाले लोगों में फिल्म मेकर संजय गुप्ता, एक्टर मनोज बाजपेयी और चंकी पांडे जैसे लोगों का नाम शामिल है। इंडस्ट्री के लोग जिस तरह से रणवीर का सपोर्ट कर रहे हैं। उसे देखने के बाद फैंस को उम्मीद है कि, शायद उनका धुरंधर इस आफत से बाहर निकाल जाए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post