Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Drishyam 3 Box Office Collection Day 7: बकरीद के मौके पर मोहन लाल को ऑडियंस ने दिया धोखा!  'दृश्यम 3' ये रिकॉर्ड बनाने से चूकी

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7: बकरीद के मौके पर मोहन लाल को ऑडियंस ने दिया धोखा! 'दृश्यम 3' ये रिकॉर्ड बनाने से चूकी

DNP India Hindi 4 months ago
Picture Credit: Google

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7: साउथ सुपर स्टार मोहन लाल की मूवी दृश्यम 3 को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है. इस मूवी ने ऑपनिंड डे पर बहुत अच्छी कमाई की थी.

लेकिन इसके बाद लगातार गिरती चली गई. ये सस्पेंस की सबसे बेस्ट तमिल फिल्म मानी जाती है. बकरीदके मौके पर उम्मीद की जा रही थी कि, शायद इसमें इजाफा हो लेकिन ऐसा नहीं हो सका है. हालंकि ये बहुत जल्द 200 करोड़ के कलेक्शन में शामिल होने वाली है. लेकिन त्योहार के मौके पर ऐसा नहीं कर सकी है. बीते दिन बुधवार को भी इस सस्पेंस थ्रिलर मूवी के आंकड़ों में कमी दर्ज की गई है.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7 कितना हुआ?

मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3′ को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है. 22 मई 2026 को जैसे ही ये आयी थी वैसे ही ऑडियंस ने खूब प्यार लुटाया और पहले ही दिन 48 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. लेकिन उसके बाद ये घटता गया. जिसके कारण मूवी 200 करोड़ के कलेक्शन में शामिल होने के लिए काफी मेहनत कर रही है. रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने भारत में 6.65 करोड़ की कमाई की है. मंगलवार को ये 6.50 करोड़ रुपए के आस-पास थी. इसमें बीते दिन 2.3% की बढ़त जरुर देखी गई है लेकिन 200 करोड़ तक ये नहीं पहुंच सकी. दृश्यम 3 ने भारत में अभी तक 87.38 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, विदेशों में ये आंकड़ा 96.20 करोड़ रुपए है. इस मूवी का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 183.58 करोड़ रुपए है. इस फिल्म का बजट 100 करोड़ के आस-पास है. ये सस्पेंस से भरी तमिल फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है. लेकिन गिरते कलेक्शन ने 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए कड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए है.

बकरीद के मौके पर भी क्यों नहीं बढ़ा मोहन लाल की ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन?

दृश्यम 3 को अभी हिन्दी भाषा में रिलीज नहीं किया गया है. ये मलयालम , तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषा में उपलब्ध है. मोहन लाल की इस फिल्म की कमाई गिरने के प्रमुख संभावित कारण वर्किंग डेज, दर्शकों और समीक्षकों की सस्पेंस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया और कमजोर स्क्रीन प्ले माना जा रहा है. काफी लोगों ने रिव्यू में कहा था कि, दश्यम 3 का सस्पेंस उतना अच्छा नहीं है, जितना उम्मीद की जा रही थी. इससे बेस्ट लोग दृश्यम 2 को बता रहे हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post