Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गर्मी में कार मार्केट का पारा बढ़ाएगी Tata Sierra EV! 600KM से ज्यादा की रेंज के साथ हाईफाई केबिन फीचर्स देंगे प्रीमियम राइडिंग एक्सपीरियंस; जानें लीक्स

गर्मी में कार मार्केट का पारा बढ़ाएगी Tata Sierra EV! 600KM से ज्यादा की रेंज के साथ हाईफाई केबिन फीचर्स देंगे प्रीमियम राइडिंग एक्सपीरियंस; जानें लीक्स

DNP India Hindi 1 month ago
Photo Credit: Google

टाटा सिएरा ईवी एसयूवी की अनुमानित तस्वीर

Tata Sierra EV: पिछले साल जब लगभग 2 दशकों बाद टाटा सिएरा फ्यूल वेरिएंट इंडिया में लॉन्च हुई, तो लोगों ने जबरदस्त क्रेज दिखाया।

ऐसे में अब इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट को लेकर भी काफी हो-हल्ला देखने को मिल रहा है। कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस बार की गर्मी के मौसम में टाटा सिएरा ईवी एसयूवी जोरदार एंट्री मार सकती है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर ढेर सारी अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में इसकी कई खास जानकारी रिवील हुई है, जो आपको जाननी चाहिए।

टाटा सिएरा ईवी में मिल सकता है आकर्षक डिजाइन और खूबियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी टाटा सिएरा ईवी एसयूवी को कार कंपनी के एक्टिव ईवी प्लेटफॉर्म पर विकसित किया जा सकता है। कंपनी इसमें कर्व ईवी और हैरियर ईवी की खूबियां देखने को मिल सकती है। वाहन कंपनी इसमें एक्सटीरियर में आइकॉनिक बॉक्सी डिजाइन और ग्लास रियर विंडो सेटअप लुक दे सकती है। साथ ही बड़ा और स्टाइलिश पैनॉरमिक सनरुफ और आकर्षक अलॉय व्हील्स मिलने का अनुमान है। इस तरह से कार का बाहरी लुक काफी प्रीमियम रहने की उम्मीद है, जोकि यूथ को लुभा सकती है।

वहीं, गाड़ी के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें ढेर सारे हाईटेक केबिन फीचर्स मिलने की संभावना है। कंपनी इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस कनेक्टिविटी, एबियंट लाइटिंग, ऑटो क्लाईमेट कंट्रोल, ऑटो एयर प्यूरीफायर, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, पावर विंडो, ओटीए अपडेट, लॉन्ज स्टाइल सीटिंग सिस्टम और वॉयस कमांड के साथ धांसू स्पीकर आने की संभावना है। सेफ्टी के लिए मल्टीपल एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस पैक के तहत कई दमदार खूबियां मिलने की उम्मीद है।

टाटा सिएरा ईवी में धूम मचाएगी तगड़ी रेंज

उधर, लेटेस्ट लीक्स पर गौर करें, तो अपकमिंग टाटा सिएरा ईवी एसयूवी में 65kWh और 75kWh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह सिंगल चार्ज पर 600KM तक की रेंज प्रदान कर सकती है। इसमें क्विक चार्जिंग के लिए धाकड़ डीसी चार्जिंग सपोर्ट मिलने का अनुमान है। कंपनी इसमें रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव के विकल्प देखने को मिल सकते हैं। गाड़ी की परफॉर्मेंस सिटी और हाईवे दोनों जगहों पर शानदार रहने की आशंका है।

कब होगी लॉन्च और कितनी होगी कीमत?

कई लीक्स की मानें, तो टाटा सिएरा ईवी गाड़ी का दाम 20 से 25 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने की आशंका है। कार निर्माता इसे मई से जून के आसपास लॉन्च कर सकती है। मगर अभी तक इस एसयूवी को लेकर कंपनी ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post