Google Pixel 9 Pro Fold
Google Pixel 9 Pro Fold: अगर आप किसी हाईटेक फोल्डेबल फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड से अच्छा शायद ही कोई दूसरा विकल्प मिलेगा।
इस फोन पर फ्लिपकार्ट सेल पैसे बचाने का बहुत ही अच्छा ऑफर दे रही है। फ्लिपकार्ट सेल पर गूगल का ये फोल्डेबल फोन 172999 रुपए की जगह 46350 रुपए में मिल सकता है। लेकिन इसके लिए कंपनी की सभी टर्म और कंडीशन को पूरा करना पड़ेगा। ये सैमसंग के Samsung Galaxy Z Fold 6 फोल्डेबल फोन को टक्कर देता है।
Google Pixel 9 Pro Fold फोन की कीमत और फ्लिपकार्ट ऑफर
गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड के दाम कम हो गए हैं। इस प्रीमियम स्मार्टफोन को ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट सेल से बुक करने पर महाबचत होगी। फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड फोन 42 फीसदी की छूट पर मिल रहा है।
पिक्चर क्रेडिट: फ्लिपकार्ट सेलइस ऑफर के बाद ये 172999 रुपए की जगह 99999 रुपए में मिलेगा। यहां पर ग्राहक के पूरे 73000 रुपए बचेंगे। इसके साथ ही 5 फीसदी की डिस्काउंट एक्सिस या फिर एसबीआई के कार्ड से पैमेंट करने पर मिल रहा है। जिसके बाद 4999 रुपए की अन्य बचत पा सकते हैं। इसके बाद ये फोन 95000 रुपए में मिलेगा। फ्लिपकार्ट इस फोन पर 48650 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर ग्राहक एक्सचेंज ऑफर की सभी टर्म औक कंडीशन को पूरा कर लेता है तो ये महंगा फोन 46350 रुपए में खरीदा जा सकता है।
गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड की खासियत
गूगल का ये फोल्डेबल स्मार्टफोन Gemini AI के साथ आता है। इसकी स्प्लिट स्क्रीन से कई मल्टीटास्क काम किए जा सकते हैं।इस फोल्डेबल फोन में दो स्क्रीन दी गई हैं। इन दोनों की सेफ्टी के लिए इसमें हिंज और बाहरी डिस्प्ले और बैक पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की प्रोटक्शन मिलती है। इनकी मदद से फोन को खोलना और बंद करना बेहद आसान है।
गूगल के फोल्डेबल फोन का हाईटेक कैमरा
गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड में एक बेहद शानदार कैमरा मिलता है। इसका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें 48MP मेन सेंसर OIS के साथ दिया गया है। वहीं, 10.5MP अल्ट्रावाइड लेंस , 10.8MP टेलीफोटो कैमरा और 10MP फ्रंट कैमरा मिलता है। ये डे और नाइट के रियल व्यू को कैमरे में कैप्चर करता है। इसमें गूगल जेमिनी एआई दिया गया है। इसकी मदद से हाईटेक फोटो बनाए जा सकते हैं।
गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड के स्पेसिफिकेशन
Google Pixel 9 Pro Fold फोन पर मिल रहा ये ऑफर सीमित समय के लिए है, जिसे कंपनी के द्वारा कभी भी बदला जा सकता है।
डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

