CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann: पंजाबमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग, युवाओं और महिलाओं तक के विकास के लिए लगातार सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है।
रोजगार हो या शिक्षा, फ्री बिजली हो या घर हर चीज की सुविधा वहां के लोगों को प्रदान की जा रही है। यह सब निश्चित तौर पर सीएमभगवंत मन की वजह से संभव हो सका। यही वजह है कि उनकी विकास की गति को देखकर जनता उनकी सराहना करने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। इस सबके बीच कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने कई तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि कैसे पटियाला के ग्रामीण इलाकों में सीएम भगवंत मानकी लोग तारीफ कर रहे हैं।
CM Bhagwant Mann को लेकर क्यों लोगों का दिख रहा प्यार
डॉ बलबीर सिंह ने x प्लेटफार्म से कई तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, “आज वार्ड नंबर 21 पटियाला रूरल में हुई पब्लिक मीटिंग के दौरान, मैं इलाके के लोगों से मिला और उनकी समस्याओं और सुझावों को ध्यान से सुना। इस मौके पर, मैंने इलाके में चल रहे विकास के कामों और लोगों की भलाई के लिए ‘मान सरकार’ द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर भी चर्चा की। लोगों का प्यार, भरोसा और सहयोग मुझे और ज़्यादा लगन से लोगों की सेवा करने के लिए मोटिवेट करता है। पब्लिक मीटिंग में शामिल होने वाले सभी लोगों और साथियों का दिल से शुक्रिया।”
पंजाब में सीएम भगवंत मान की देखी जा रही गूंज
इसके साथ ही सीएम भगवंत मान की तारीफ करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा, “पंजाब का एक ही नारा - भगवंत मान फिर से।” यह सच है कि पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के विकास के लिए चौतरफा कदम उठाए जा रहे हैं और हर मामलों का निपटारा हो सके। जनता को हर परेशानी से छुटकारा मिल सके इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। यही वजह है कि पंजाब की जनता अपनी सरकार की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। स्टूडेंट से लेकर महिलाएं और युवाओं तक के लिए सभी जरूरी चीज उपलब्ध कराई जा रही है।

