Dailyhunt
गुरबाणी कीर्तन के साथ अखंड पाठ, लंगर का आयोजन! गुरु अमरदास जी की जयंती पर पंजाब में धूम, CM Bhagwant Mann ने भी दी बधाई

गुरबाणी कीर्तन के साथ अखंड पाठ, लंगर का आयोजन! गुरु अमरदास जी की जयंती पर पंजाब में धूम, CM Bhagwant Mann ने भी दी बधाई

DNP India Hindi 2 weeks ago
Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: चंडीगढ़ से लेकर अमृतसर, तरन-तारन तक आज धूम मची है। दरअसल, पंजाब वासी आज सिख धर्म के तीसरे गुरु, गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व (जन्म जयंती) मना रहे हैं।

इस दौरान चहुंओर गुरबाणी कीर्तन के साथ अखंड पाठ और लंगर का आयोजन है। सभी एक-दूसरे को इस खास अवसर की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम भगवंत मान ने आज गुरु अमरदास जी की जयंती पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी है। गुरु साहिब के विचारों पर चलने का अनुकरण करते हुए मुख्यमंत्रीने उन्हें याद किया है।

गुरु अमरदास जी की जयंती पर CM Bhagwant Mann का संदेश!

सिख धर्म के तीसरे गुरु, गुरु अमरदास जी की जन्म जयंती पर मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश वासियों के नाम संदेश जारी किया है।

सीएम भगवंत मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस संबंध में पोस्ट जारी किए गए हैं। पोस्ट में गुरु अमरदास जी की तस्वीर लगाई गई है। पंजाब सीएम के एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “तीसरे गुरु, श्री गुरु अमरदास जी की जयंती पर सभी भक्तों को हार्दिक बधाई। गुरु साहब जी का सेवा और समानता का संदेश सदा हमारे लिए प्रकाशमान रहेगा।” ये प्रतिक्रिया गुरु अमरदास के प्रति सीएम भगवंत मान के श्रद्धा-भाव को दर्शाती है। इसको लेकर खूब सुर्खियां भी बन रही हैं और चर्चाओं का दौर जारी है।

सिख धर्म के तीसरे गुरु के प्रकाश पर्व पर पंजाब में धूम!

गुरु अमरदास जी, जिन्हें सिख धर्म का तीसरा गुरु माना जाता है आज 30 अप्रैल को उनका प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में धूम है। इस खास अवसर पर आज पंजाब के विभिन्न हिस्सों में स्थित गुरुद्वारों में ‘आनंद साहिब’ का पाठ करने के साथ गुरबाणी कीर्तन का आयोजन हुआ है। इससे इतर गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ और लंगर का आयोजन कर लोग भव्यता के साथ गुरु अमरदास जी की जन्म जयंती मना रहे हैं। इसको लेकर चहुंओर उत्साह देखने को मिला है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post