Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Health Tips: दोस्तों के साथ पार्टी और डेट पर क्या जेन-जी कर रहे हैं ये 3 गलतियां, एक्सपर्ट ने बताया कहां कूल बनना है रिस्की

Health Tips: दोस्तों के साथ पार्टी और डेट पर क्या जेन-जी कर रहे हैं ये 3 गलतियां, एक्सपर्ट ने बताया कहां कूल बनना है रिस्की

DNP India Hindi 1 week ago
Photo Credit- Google Health Tips

Health Tips

Health Tips: क्या आपको पता है कि आज के समय में जेन जी सबसे ज्यादा गलतियां अपने स्वास्थ्य को लेकर क्या कर रहे हैं। अगर आप भी खुद को कूल और मॉडर्न दिखाने के लिए डेट पर या किसी कैफे में जाने के बाद ये गलतियां कर रहे हैं तो आज ही आपको सावधान होने की जरूरत है।

डॉ तरंग कृष्ण ने आजकल के जेनरेशन यानी जेन जी के बारे में बात करते हुए बताया कि आखिर कौन सी 3 गलतियां आपके लिए चेतावनी से कम नहीं है। हेल्थ टिप्स में जानें कैसे खुद के साथ आप रिस्क रहे हैं और किन-किन चीजों से आपको दूर रहने की जरूरत है।

एसथेटिक कैफे कॉफी क्यों आपके लिए है रिस्की

एक्सपर्टने कहा कि आजकल दोस्तों से मिलना हो या फिर डेट पर जाना लोग लैपटॉप लेकर काम पर बैठते हैं या प्रीमियम कॉफी फ्रेंचाइजी मैं बैठकर कॉफी पीते हैं। क्या आपको पता है कि यह सिर्फ कॉफी नहीं है इसमें एक गिलास कॉफी में 40 से 50 ग्राम शुगर की मात्रा होती है इसके बारे में शायद आपको पता ही नहीं होता है यह आपके 10 चम्मच चीनी के बराबर है।

पैकेज्ड ओटमील और रेडी टू ईट सीरियल्स क्यों आपके लिए है खतरनाक

डॉक्टर बताते हैं कि भले ही इस पैकेट पर लिखा होता है कि इसमें फाइबर की मात्रा है जीरो कोलेस्ट्रॉल है। इसमें प्रोटीन है लेकिन जब आप इसके इंग्रेडिएंट्स पर ध्यान देते हैं तो उसमें मिलता है हाय फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स नॉर्मल चीनी से कहीं ज्यादा होता है।

रेडी टू ड्रिंक स्मूदी और बोतल जूस भी आपके लिए क्यों है रिस्की

डॉक्टर के मुताबिक आजकल लोग यह सोचते हैं कि सॉफ्ट ड्रिंक नुकसानदायक है तो स्मूदी फिर बोतल जूस पी लेते हैं वह हेल्दी होगा। अगर इसकी सच्चाई की बात करें तो इसमें सभी फाइबर्स को निकाल दिया जाता है। इसके मुताबिक इसमें अत्यधिक चीनी की मात्रा होती है और इसमें फाइबर की कमी होती है। दरअसल बेडिंग और प्रोसेसिंग की वजह से फाइबर को नष्ट किया जाता है जो नेचुरल शुगर को खत्म कर देता है।

ऐसे में इन तीन चीजों का सेवन करने से पहले आपको सोचने समझने की जरूरत है क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए खतरे से कम नहीं है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post