Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हॉस्टल में AC, मेट्रो लाइन और स्विमिंग पूल! AMU सांस्कृतिक कार्यक्रम में अफ्रीकी छात्र की स्पीच सुन याद आए 'थ्री इडियट्स' के चतुर, देखें Viral Video

हॉस्टल में AC, मेट्रो लाइन और स्विमिंग पूल! AMU सांस्कृतिक कार्यक्रम में अफ्रीकी छात्र की स्पीच सुन याद आए 'थ्री इडियट्स' के चतुर, देखें Viral Video

DNP India Hindi 5 months ago
Picture Credit: सोशल मीडिया

AMU Viral Video

AMU Viral Video: हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में जनता से बड़े-बड़े वादे किए गए। बात चुकी विधानसभा की थी जो उम्मीदवारों की बोली हलक से नीचे भी उतरी।

हालांकि, छात्र संघ चुनाव के लिए दावेदारी कर एक अफ्रीकी छात्र ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में ऐसा वादा किया है जिसे सुन शायद की आप हंसी रोक पाए।

अफ्रीकी छात्र अय्यूबा ने एएमयू के नदीम तरीन हाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदी में भाषण दिया। इस दौरान उसने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित हॉस्टल में एसी, मेट्रो लाइन, स्विमिंग पूल बनवाने का वादा किया। सोशल मीडिया पर अब एएमयू वायरल वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में अफ्रीकी छात्र की स्पीच सुन याद आए ‘थ्री इडियट्स’

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा की हिंदी स्पीच सुन थ्री इडियट्स याद आ गया।

आमिर खान और करीना कपूर के साथ चतुर रामलिंगम नामक एक कैरेक्टर की याद जरूर आई होगी जो शिक्षा मंत्री के समक्ष टूटे शब्दों में भाषण देता है। ऐसे ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में अफ्रीकन छात्र अय्यूबा का भाषण सुनने को मिला। अय्यूबा खुद को सेक्रेटरी पद का दावेदार बताते हुए छात्रों से बड़ा-बड़ा वादा करता है।

छात्र कहता है कि मैं चुनाव जीतूंगा तो हॉस्टल और एनेक्सी में AC लगवाउंगा। कॉलेज को मेट्रो लाइन से जोडूंगा और स्विमिंग पूल बनवाउंगा। अय्यूबा ने कहा है कि मैं सेक्रेटरी बना तो यूनिवर्सिटी कैंटीन में तीन टाइम चाय मिलेगी। अय्यूबा के भाषण से जुड़ा एएमयू वायरल वीडियो अब सुर्खियों में है।

अय्यूबा का मजेदार संबोधन सुन झूम उठे छात्र!

पियूष राय नामक एक्स हैंडल यूजर ने अय्यूबा के संबोधन से जुड़ा वीडियो साझा किया है। सेक्रेटरी पद का दावेदार बताते हुए अय्यूबा के चुनावी वादों को सुन मौके पर उपस्थित छात्र झूमते नजर आ रहे हैं। अय्यूबा को अच्छी हिंदी नहीं बोलनी आ रही है, बावजूद इसके वो टूटे-फूटे शब्दों में छात्रों को संबोधित करता है।

छात्र नेता के तौर पर खुद को स्थापित करने को बेताब अय्यूबा का बातें छात्रों के मजेदार लगती हैं। एएमयू वायरल वीडियो में इसे देखा जा सकता है। अय्यूबा की बातों को सुन छात्र कागज उड़ाते हुए जोरदार ताली बजा रहे हैं। ठहाकों की गूंज भी सुनी जा रही है जो छात्रों के मनोरंजन की ओर इशारा करती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post