Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
इम्तियाज अली से लेकर संदीप रेड्डी वांगा तक हैं Ranbir Kapoor के लिए क्रेजी, क्या 'रामायण' में राम बनकर अरुण गोविल को दे पाएंगे टक्कर

इम्तियाज अली से लेकर संदीप रेड्डी वांगा तक हैं Ranbir Kapoor के लिए क्रेजी, क्या 'रामायण' में राम बनकर अरुण गोविल को दे पाएंगे टक्कर

DNP India Hindi 2 weeks ago
Photo Credit- Google Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor:बॉलीवुडकी कई फिल्मों में काम करने के बाद इंडस्ट्री में अपनी एक जबरदस्त पहचान बनाने वाले एक्टरबहुत जल्द नितेश तिवारी की फिल्म रामायणमें नजर आने वाले हैं।

वहीं इस सब के बीच अरुण गोविल ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि उनके परफॉर्मेंस को लोग भूल पाए हैं और उस किरदार में किसी और को देखना चाहते हैं। हालांकि इस सबके बीच यह सबसे बड़ा सवाल है कि क्या रणबीर कपूर अपने राम वाले अवतार से लोगों का दिल जीत पाएंगे। आइए जानते हैं रेडिट यूजर के पोस्ट में डायरेक्टर्स रामायण एक्टर की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं जो चर्चा में है।

क्या रणबीर कपूर के साथ काम करने के लिए बेताब होते हैं डायरेक्टर्स

रेडिट यूजर ने वीडियो को शेयर किया गया है जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के डायरेक्टर रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे रेडिट पर शेयर करते हुए कहा गया “जो भी डायरेक्ट रणबीर के साथ काम करता है वह आखिर में उन्हें पसंद करने लगता है। जिन्होंने अभी तक उनके साथ काम नहीं किया है वह उनके साथ काम करने के लिए बेताब है। इंडस्ट्री में उनकी साख ही कुछ ऐसी है।”

डायरेक्टर्स के फेवरेट हैं Ranbir Kapoor

जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि एसएस राजामौली यह कहते हुए नजर आते हैं उसके पास एक ऐसी इंटेंसिटी है कि मैं यह कह सकता हूं कि मेरे पसंदीदा एक्टर रणबीर कपूर हैं। वहीं इस दौरान संदीप रेड्डी वांगा कहते हैं कि जब मैं उसके परफॉर्मेंस को देखता हूं तो मुझे लगता है मैं उसके पैर छू लूं और उसके आशीर्वाद लूं। इसके अलावा पोस्ट में अनुराग कश्यप कहते हैं वह एक पूरी खुशी है वह एक ड्रीम एक्टर है जिसके साथ सब काम करना चाहते हैं। वहीं इम्तियाज अली कहते हैं कि मुझे नहीं लगता है कि मैं कभी रणबीर कपूर जैसे एक्टर के साथ काम किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जहां दिवाली 2026 पर रामायण पार्ट 1 में नजर आ रहे हैं तो वहीं उनकी पाइपलाइन में संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर भी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post