Dailyhunt
इतिहास रचने को तैयार! UP Board result 2026 कब आएगा? जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप

इतिहास रचने को तैयार! UP Board result 2026 कब आएगा? जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप

DNP India Hindi 1 month ago
Google Image

यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने के अंतिम चरण में है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

UP Board result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने के अंतिम चरण में है।

इन दिनों उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम तेजी से चल रहा है। जैसे ही मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, यूपीएमएसपी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे जारी कर देगा। यह सुनिश्चित करने के लिए कि इन परीक्षाओं के नतीजे समय पर घोषित हों, इसके लिए हजारों परीक्षकों की मदद से कई केंद्रों पर मूल्यांकन का काम किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ज्यादातर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले ही पूरा हो चुका है। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषणा की तारीख और समय की पुष्टि करेगा। उपलब्ध जानकारी के आधार पर, उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 1 अप्रैल, 2026 तक पूरा होने की संभावना है।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कब आएगा?

मिली जानकारी के अनुसार,उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 1 अप्रैल, 2026 तक पूरा होने की संभावना है। जिसके बाद यूपीएमएसपी को आम तौर पर रिजल्ट को संकलित करने, उनकी जाँच करने और उन्हें घोषित करने से पहले अंतिम रूप देने में लगभग 15 से 20 का अवधि लगता रहा है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में बोर्ड के अधिकारिकों के हवाले से बताया गया है कि “यदि मूल्यांकन के बाद की औपचारिकताएं निर्धारित समय के अनुसार पूरी हो जाती हैं, तो 26 अप्रैल, 2026 को यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 या उससे पहले जारी किए जाने की संभावना है।" बता दें कि पिछले साल यानी 2025 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया गया था। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस बार की सटीक तारीख और समय को लेकर अभी तक यूपीएमएसपी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषणा की तारीख और समय की जानकारी साझा की जाएगी तो यहां अपडेट सबसे पहले दी जाएगी।

UP Board result 2026: कैसे करें चेक?

जब उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट जारी करेगा तो सबसे पहले आप इसे आधिकारिक वेबसाइटों के जरिए चेक कर सकेंगे।

  • रिजल्ट जारी होने के बाद, सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होमपेज पर यूपी बोर्ड रिजल्ट 10वीं 2026 या यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • छात्र अब अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
  • अब आपके स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 दिखाई देगा।
  • आखिरी में प्रोविजनल मार्कशीट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट भी निकाल लेकर रख लें।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post