Dailyhunt
कल का मौसम 2 May 2026: अलर्ट! यूपी, बिहार में कुदरती कहर ने छीन ली कई जिंदगियां, तो दिल्ली में तेज बारिश, तूफान से मचेगा कोहराम , देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 2 May 2026: अलर्ट! यूपी, बिहार में कुदरती कहर ने छीन ली कई जिंदगियां, तो दिल्ली में तेज बारिश, तूफान से मचेगा कोहराम , देखें आईएमडी रिपोर्ट

DNP India Hindi 1 week ago
फोटो क्रेडिट - AI जनरेटेड

स्वीर में तेज बारिश, आंधी बिजली गिरती दिख रही है।

कल का मौसम 2 May 2026: देशभर में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

आलम यह है कि यूपी में तो आसमानी आफत के कारण कई लोगों के मौत की खबरें है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि विभाग की तरफ से लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है, साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और घरों से ना निकलने की सलाह दी गई है। वहीं दिल्ली में भी विभाग ने अगले 2 दिनों के येलो अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ों पर भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 2 May 2026 कैसा रहने वाला है?

बिहार, यूपी में आसमानी आफत ने छीन ली कई जिंदगियां

बिहार में लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बीते दो दिनों में बिहार के कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक छपरा, हाजीपुर, सासाराम, गाजीपुर, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, बोधगया समेत कई जगहों पर विभाग ने तेज बारिश, आंधी तूफान साथ में बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को इस दौरान घरों में रहने की सलाह दी गई है।

वहीं अगर यूपी की बात करें तो यहां भी 10 से अधिक लोगों की आसामानी आफत से जान चली गई है। वहीं विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को इस दौरान सावधानियां बरतने के लिए कहा गया है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का दिखेगा आतंक – कल का मौसम 2 May 2026

राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने चिंता बढ़ा दी है। विभाग के मुताबिक पूरा वीकेंड मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन तेज बारिश चिंता बढ़ा सकती है। विभाग के अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, पूसा, जहांगीरपुरी, चांदनी चौक, सफदरजंग समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने के साथ गरज और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा चलने का अनुमान जताया है। इसके अलावा एनसीआर में भी स्थिति ऐसी ही रहने वाली है।

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

इस सप्ताह उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा उत्तरपूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-60 किमी प्रति घंटा) के साथ व्यापक से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है, साथ ही भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है।

2 से 7 मई, 2026 के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत में छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-60 किमी प्रति घंटा) की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में 2 से 5 मई के दौरान और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3 से 7 मई के दौरान छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) चलने की संभावना है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post