Dailyhunt
किसानों की सुविधा के लिए Mohan Yadav सरकार ने बढ़ाया स्लॉट बुकिंग डेट! केन्द्रों पर तौल कांटों की संख्या में भी इजाफा, होगा लाभ

किसानों की सुविधा के लिए Mohan Yadav सरकार ने बढ़ाया स्लॉट बुकिंग डेट! केन्द्रों पर तौल कांटों की संख्या में भी इजाफा, होगा लाभ

DNP India Hindi 1 week ago
Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Mohan Yadav

Mohan Yadav: किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार लगातार व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रही है। इसी क्रम में सरकार की ओर से गेहूं उपार्जन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

सीएम मोहन यादव की सरकार ने स्लॉट बुकिंग की समय सीमा 9 मई से बढ़ाकर 23 मई तक कर दी है। क्रय केन्द्रों पर तौल कांटों की संख्या भी बढ़ा दी हई है। सीएम मोहन यादव की सरकार ने ये कदम किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उठाया है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही अधिक से अधिक गेहूं मंडियों तक पहुंचे इसका भी ख्याल रखा जा रहा है।

किसानों की सुविधा के लिए Mohan Yadav सरकार ने बढ़ाया स्लॉट बुकिंग डेट!

गेहूं उपार्जन को गति देने का काम कर रही सीएम मोहन यादव की सरकार द्वारा स्लॉट बुकिंग की तिथि बढ़ा दी गई है।

इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने साझा की है। उन्होंने बताया कि अब मध्य प्रदेश के किसान गेहूं उपार्जन के लिए 9 मई के बजाय, 23 मई तक स्लॉट की बुकिंग करा सकेंगे। सरकार ने ये निर्णय किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया है। इससे इतर मोहन यादव सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित क्रय केन्द्रों पर तौल कांटों की संख्या बढ़ाकर 6 की गई है। इससे तौल प्रक्रिया आसान होगी। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि आवश्यकता पड़ी, तो तौल कांटों की संख्या को और बढ़ाया जा सकता है ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

गेहूं उपार्जन को गति मिलने से किसानों को होगा लाभ!

स्लॉट बुकिंग की तिथि बढ़ने से गेहूं उपार्जन को गति मिल सकेगी। इसका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा। अब मंडियों तक किसानों की अधिक से अधिक फसल पहुंचेगी। इसके बदले उन्हें सीएम मोहन यादव की सरकार ने तय एमएसपी (2585 रुपए प्रति क्विंटल) के साथ बोनस (40 रुपए प्रति क्विंटल) की रकम मुहैया कराई जाएगी। ये कदम किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करेगा। इससे कृषक सशक्त होकर मध्य प्रदेश के विकास में अधिक से अधिक योगदान देते हुए सूबे की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। यही वजह है कि सरकार के फैसले को अहम माना जा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post