Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'क्वीन 2' विवाद के बीच सिया गोयल की चेतन संग शादी पर फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा, युवाओं से बोली 'मल्टीपल बॉडी काउंट्स और डेटिंग एप्स.'

'क्वीन 2' विवाद के बीच सिया गोयल की चेतन संग शादी पर फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा, युवाओं से बोली 'मल्टीपल बॉडी काउंट्स और डेटिंग एप्स.'

DNP India Hindi 2 months ago
Photo Credit- Google Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बेबाकी से अपनी बात रखने में कभी भी 'क्वीन' एक्ट्रेस पीछे नहीं रहती हैं। वहीं इस सबके बीच वह फिलहाल क्वीन 2 कंट्रोवर्सी में फंसी है जहां इस मामले में जिओ हॉट स्टार और फैंटम स्टूडियो एक दूसरे के आमने-सामने है।

इस सबके बीच कंगना रनौत ने सिया गोयल केस पर प्रतिक्रिया देते हुए आजकल के जेनरेशन पर कटाक्ष करती हुई नजर आई है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि अपने करियर की तरफ जुनून दिखाने की बजाय आजकल के लोग मल्टीपल बॉडी काउंट्स, डेटिंग एप्स पर ध्यान दे रहे हैं। सिया गोयल की चेतन चौधरीके साथ शादी की खबर सामने आई थी जिसे कंगना रनौत शेयर करती दिखी है।

सिया गोयल केस पर क्या बोल पड़ी Kangana Ranaut


कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में कहा, “व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ऐप्स, डेटिंग, घोस्टिंग, दो/तीन अंकों के शारीरिक संबंध, क्रम्बिंग, सीइंग, टेस्टिंग, फिल्टर्स, स्टोरीज, ड्रग्स, क्लब्स – ये सब और भी बहुत कुछ, फिर भी यह काफी नहीं है। बिना लक्ष्य या उद्देश्य के जुनून कई ऐसे ही बेतरतीब आत्म-विनाशकारी रूप ले लेता है, इसीलिए जुनून जरूरी है, लेकिन अपने करियर या किसी कौशल के साथ। युवाओं और बेचैन लोगों से मैं कहना चाहती हूं कि अपनी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में लगाएं, खुले दिमाग से सोचें लेकिन संयमित जीवन जिएं, इस तरह आप जेल/ऊब/नकारात्मकता, अवसाद और ऐसी कई विपत्तियों से बच सकते हैं।”

सिया गोयल की शादी को लेकर चुप नहीं रही कंगना रनौत

गौरतलब है कि बीते दिन यह खबर सामने आई थी कि पुणे मर्डर केस में पुलिस को एक व्हाट्सएप चैट मिला है। यह इस बात का इशारा करता है कि केतन अग्रवाल संग सगाई से पहले चेतन चौधरी के साथ सिया गोयल की शादी हो चुकी थी। इसे 4 महीने हो चुके हैं जिस पर अब कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है।

क्या है कंगना रनौत की क्वीन कंट्रोवर्सी

वहीं दूसरी तरफ अगर कंगना रनौत की क्वीन 2 कंट्रोवर्सी की बात करें तो रिपोर्ट से मुताबिक फैंटम स्टूडियो का कहना है कि जियो हॉटस्टार द्वारा बनाई जा रही क्वीन 2 2014 की फिल्म क्वीन का सीक्वल है जबकि जियो स्टार ने कहा है की यह पूरी तरह से गलत दावा है। यह एक अलग कहानी है जो क्वीन का सीक्वल या प्रीक्वल कुछ भी नहीं है। वहीं इस मामले में फैंटम स्टूडियो ने बॉम्बे हाई कोर्ट में 250 करोड़ रुपये के हर्जाने का दावा करते हुए मुकदमा दायर किया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post