Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
क्या सच में पासपोर्ट जैसा होगा Apple का पहला  Foldable iPhone? लीक हुए फर्स्ट लुक  में क्या मिल रहा यूनिक?

क्या सच में पासपोर्ट जैसा होगा Apple का पहला Foldable iPhone? लीक हुए फर्स्ट लुक में क्या मिल रहा यूनिक?

DNP India Hindi 5 days ago
Picture Credit: Google डमी फोटो

Apple Foldable iPhone

Apple Foldable iPhone : दुनियाभर में एप्पल के आईफोन को स्टेटस सिंबल के तौर पर जाना जाता है। यही कारण है कि, इस फोन को खरीदने का सपना लगभग हर मोबाइल यूजर देखता है।

लेकिन कंपनी अब अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाली है। खबरों की मानें तो आईफोन फोल्ड या आईफोन अल्ट्रा को कंपनी इसी साल अपनी प्रीमियम अपकमिंग 18 सीरीज के साथ पेश कर सकती है। बेहरहाल अभी तक एप्पल ने इस मुड़ने वाले फोन के फीचर, लुक , लॉन्च और कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसका फर्स्ट डमी लुक लीक हो गया है। जिसे देखने के बाद अंदाजा लगया जा रहा है कि, ये पासपोर्ट की तरह खुलेगा और बंद होगा।

Apple Foldable iPhone के लुक में क्या है खास?

एप्पल के फोल्डेबल फोन के फ्रंट में कैमरे के साथ एप्पल जैसा कट दिख रहा है। इसके फ्रंट में सीधा कैमरा दिख रहा है। इसका डमी लुक पासपोर्ट की तरह है। बंद होने पर ये एक किताब की तरह दिख रहा है। खबरों की मानें तो कंपनी खास तकनीक के जरिए क्रीज फ्री बना सकती है। इसके खुलने या फिर बंद होने पर किसी भी करह की कोई लाइन नहीं दिखेगी। कंपनी इसमें लिक्विड मेटल और टाइटेनियम हिंज का यूज कर सकती है। एप्पल का फोल्डेबल फोन अब तक का सबसे पतला मुड़ने वाला फोन बताया जा रहा है। ये बेहद मजबूत और सुरक्षित होगा। इसकी मोटाई 4.7mm हो सकती है।

आईफोन फोल्ड की डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और अन्य लीक फीचर्स

Apple Foldable iPhone स्पेसिफिकेशन
डिस्प्लेआईफोन फोल्ड में कंपनी 5.5 इंच की कवर डिस्प्ले दे सकती है। वहीं, 7.8 इंच की इंनर LTPO OLED स्क्रीन मिल सकती है।
सेफ्टी फीचर्सपानी-धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है। लिक्विड मेटल का बना होने के कारण ये गिरने से भी नहीं टूटेगा। सेल्फ ड्रोपिंग प्रोटेक्शन मिल सकती है। गर्म होने से बचाने के लिए एडवांस वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिल सकता है।
बैटरी5500mAh सुपरफास्ट चार्जर के साथ मिल सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS 19 के ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। ये एप्पल इंटेलिजेंस पर चलेगा।
रैम/स्टोरेज12GB रैम के साथ 256GB और 1TB तक की स्टोरेज मिल सकती है।
प्रोसेसरA20 Pro प्रोसेसर एप्पल इंटेलिजेंस के साथ मिल सकता है।

एप्पल फोल्ड आईफोन की अनुमानितच कीमत

एप्पल फोल्ड आईफोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, ये 2 लाख के आस-पास में पेश हो सकता है। मोबाइल मार्केट में इसका मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold , Google Pixel Fold और OnePlus Open जैसे फोल्डेबल फोन से होगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post