Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Mahindra XUV7XO Hybrid: ज्यादा फ्यूल एफिशियंट और दमदार माइलेज बनाएगी दीवाना, जानें कैसा होगा डिजाइन और फीचर्स; लीक हुई कीमत

Mahindra XUV7XO Hybrid: ज्यादा फ्यूल एफिशियंट और दमदार माइलेज बनाएगी दीवाना, जानें कैसा होगा डिजाइन और फीचर्स; लीक हुई कीमत

DNP India Hindi 1 month ago
Mahindra XUV7XO Hybrid

महिंद्रा एक्सयूवी7एक्सओ हाइब्रिड एसयूवी की संभावित पिक्चर

Mahindra XUV7XO Hybrid: हाइब्रिड नाम आजकल काफी ज्यादा चलन में आ गया है। यह नाम कार बाजार में अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है।

कई दिग्गज वाहन कंपनियां अपने लोकप्रिय मॉडलों को इस तकनीक के साथ लाने की योजना बना रहे हैं। इसमें देसी कार कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा का नाम भी शुमार है। जी हां, कई ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो महिंद्रा एक्सयूवी7एक्सओ हाइब्रिड एसयूवी को जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश करने की चर्चा है। यही वजह है कि इस गाड़ी को कई बार टेस्टिंग के दौरान कैप्चर किया गया है। ऐसे में इसकी कुछ खासियतें लीक में बाहर आई हैं।

महिंद्रा एक्सयूवी7एक्सओ हाइब्रिड का कैसा होगा पावरट्रेन

रिपोर्ट्स के अनुसार, महिंद्रा एक्सयूवी7एक्सओ हाइब्रिड गाड़ी में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिल सकती है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर भी होती है, जिससे गाड़ी ज्यादा माइलेज देती है और कम प्रदूषण करती है। ऐसे में इसमें मौजूदा इंजन ऑप्शन 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर का डीजल इंजन जारी रखा जा सकता है। हालांकि, हाइब्रिड तकनीक की वजह से इसकी माइलेज बेहतर होने की उम्मीद है। साथ ही शहर में ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी बढ़िया होने की आशंका है।

महिंद्रा एक्सयूवी7एक्सओ हाइब्रिड में मिलेंगे कई यूनिक फीचर्स

वहीं, कुछ अन्य लीक्स की मानें, तो अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी7एक्सओ हाइब्रिड एसयूवी के डिजाइन में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। मगर फ्रंट बंपर, हेडलाइट्स, टेललैंप और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसके केबिन में ज्यादा फ्यूचर लोडेड स्पेक्स आने का अनुमान है। इसमें बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, एबियंट लाइटिंग, वायरलेस कनेक्टिविटी समेत कई जानदार खूबियां दी जा सकती हैं। सेफ्टी के लिए कंपनी 6 एयरबैग्स से अधिक, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस पैक में कई हाईटेक खूबियां मिलने की उम्मीद है।

क्या है लॉन्च और लीक प्राइस डिटेल?

उधर, लीक्स के मुताबिक, आगामी महिंद्रा एक्सयूवी7एक्सओ हाइब्रिड गाड़ी का दाम 13 से 25 लाख रुपये एक्सशोरूम तक जा सकता है। कंपनी इसे साल के आखिर में फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च कर सकती है। मगर अभी तक इसे लेकर कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post