Motorola Moto G85 5G
Motorola Moto G85 5G: मोटोरोला अपने स्मार्टफोन में अक्सर पावरफुल परफॉर्मेंस देने के लिए मशहूर है। ऐसे में अगर आप मोटोरोला का नया अफोर्डेबल स्मार्टफोन खोज रहे हैं, तो मोटोरोला मोटो जी85 5जी पर आपकी तलाश पूरी हो सकती है।
बता दें कि कंपनी ने मोटोरोला मोटो जी85 5जी मोबाइल में आकर्षक डिजाइन, एडवांस फीचर्स और तगड़ी पावर को शामिल किया है। ऐसे में आपके लिए यह फोन बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।
Motorola Moto G85 5G Price
फोन मेकर के मुताबिक, मोटोरोला मोटो जी85 5जी का दाम 20000 रुपये से कम रखा गया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर मोटोरोला मोटो जी85 5जी की कीमत 15999 रुपये निर्धारित की गई है।
Photo Credit: Motorola Motorola Moto G85 5G Processor
कंपनी के मुताबिक, मोटोरोला मोटो जी85 5जी फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर जोड़ा गया है। मोटोरोला मोटो जी85 5जी का प्रोसेसर पावरफुल परफॉर्मेंस देता है। इसमें कमाल की स्पीड के साथ बढ़िया मल्टीटास्किंग की सुविधा देखने को मिलती है। फोन में 12GB रैम के साथ इसे बढ़ाने का भी विकल्प मिलता है। इसके साथ ही इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसके साथ 33W का टर्बो पावर वायर्ड चार्जर का सपोर्ट दिया है।
मोटोरोला मोटो जी85 5जी में मिलता है इमर्सिव एंटरटेनमेंट का मजा
फोन मेकर ने बताया है कि Motorola Moto G85 5G फोन में इमर्सिव एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस दिया गया है। फोन में 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन शामिल किया गया है। फोन का वजन काफी कम है और फोन में प्रीमियम फीनिश दी गई है। 6.7 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 120Hz की रिफ्रेश रेट और डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो साउंड की सुविधा देखने को मिलती है। वहीं, इसके रियर में 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया गया है। जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी सेंसर जोड़ा गया है।

