CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann: पंजाब में मान सरकार की तरफ से विकास का कार्य किस तरह से किया जा रहा है यह बताने की जरूरत नहीं है। यही वजह है कि नगर निकाय चुनाव में भी दबदबा दिखा।
इस दौरान पंजाब के लोगों ने साबित कर दिया है कि वह सीएम भगवंत मान की सरकार से किस तरह खुश है। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और बहुत-बहुत बधाई दी है। मनीष सिसोदिया ने वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि कैसे भगवंत मान सरकार में लोगों का भरोसा बढ़ा है। किस तरह से पंजाब के लोगों ने यह साबित कर दिया कि आने वाले साल में भी आप का जलवा देखा जा सकता है।
नगर निकाय चुनाव में जीत ने मान सरकार का बढ़ाया भरोसा
मनीष सिसोदिया ने एक्स प्लेटफार्म पर कहा, “पंजाब के अलग-अलग शहरों में हुए नगर निकाय चुनाव में कुल 95 वार्डों में से 56 सीटों पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के लिए सभी कार्यकर्ता को बहुत-बहुत बधाई। यह नतीजा एक बार फिर इशारा करना है कि पंजाब के लोग सरदार भगवंत मान सरकारके काम से बेहद खुश है और उन्हें पूरा भरोसा है की भगवत मान के नेतृत्व में ही पंजाब आगे बढ़ सकता है।”
CM Bhagwant Mann सरकार से पंजाब की जनता है किस कदर खुश
इसके साथ ही वीडियो भी शेयर किया गया है जहां देखा जा सकता है कि भगवंत मान सरकार के काम से खुश होकर आम आदमी पार्टी की जीत के बाद लोग किस तरह से इसे इंजॉय कर रहे हैं। ढोल नगाड़े बजाए जा रहे हैं और गुलाल खेले जा रहे हैं। सभी अपने-अपने खुशी को अलग-अलग तरीके से जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। निश्चित तौर पर पंजाबीl की भगवंत मान सरकार के निर्देश पर राज्य में विकास का दौर जारी है। ऐसे में सबका विकास हो सके इसे लेकर सीएम की तरफ से कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाती है।
वहीं पंजाब के लोग सीएम भगवंत मान की तारीफ करने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं।

