Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'निचले स्तर की हरकत.' 2 दिन के भीतर कोचिंग उड़ा देने की Khan Sir को मिली धमकी, फायरिंग विवाद के बीच बिफरे शिक्षक ने प्रशासन से कहीं ये बात

'निचले स्तर की हरकत.' 2 दिन के भीतर कोचिंग उड़ा देने की Khan Sir को मिली धमकी, फायरिंग विवाद के बीच बिफरे शिक्षक ने प्रशासन से कहीं ये बात

DNP India Hindi 2 weeks ago
Photo Credit- Google Khan Sir

Khan Sir

Khan Sir:बिहारही नहीं पूरे देश में शिक्षाकी अलख जगाने के लिए तत्पर शिक्षक की बात करें तो निश्चित तौर पर हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखने वाले खान सर अक्सर चर्चा में होते हैं।

नीट पेपर लीक विवाद हो या फिर 12वीं परीक्षा के रिजल्ट में हेरफेर सवाल करने में पीछे नहीं रहे। वहीं इस सबके बीच बीती रात उनकी कोचिंग सेंटर के आगे 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई। इस बारे में बात करते हुए खान सर में बताया कि यह निचले स्तर की हरकत है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि लोगों को इस बात से एतराज है कि इतनी कम फीस में वह कैसे बच्चोंको पढ़ा रहे हैं।

क्यों किया गया खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला

बता दे कि खान सर एसएससी, रेलवे, बीपीएससी, यूपीएससी जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं और उनके साथ पढ़ने का सपना हजारों स्टूडेंट उनके कोचिंग सेंटर में पहुंचते हैं। वहीं फायरिंग की घटना को लेकर खान सरका कहना है कि उनके सामने 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई है। यह बहुत ही निचले स्तर की हरकत है। फायरिंग के पीछे की वजह के बारे में बात करते हुए शिक्षक ने कहा कि हाल ही में बिहार पुलिस का रिजल्ट आया और बड़ी संख्या में छात्र सफल हुए थे। इसी वजह से कुछ असामाजिक तत्व को इससे परेशानी कोई और इस घटना को अंजाम दिया गया।

Khan Sir ने प्रशासन को लेकर क्या कहा

इतना ही नहीं खान सर ने यह भी कहा कि यह वर्चस्व की लड़ाई है। पड़ोसी कोचिंग संस्थान को इस बात से ऐतराज है कि आखिर कैसे हमारे छात्र सफल हो रहे हैं। असामाजिक तत्व ने कोचिंग को 2 दिन के भीतर उड़ा देने की धमकी दी है।गार्ड पर हमला किया गया जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।इतना ही नहीं जब खान सर से यह पूछा गया कि क्या उन्हें सुरक्षा चाहिए तब उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से पूरी उन्हें मदद मिल रही है। सिर्फ कोचिंग संस्थान की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए क्योंकि सभी छात्रों को शिक्षा पाने का पूरा अधिकार है। इतना ही नहीं उन्होंने प्रशासन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि रात भर पुलिस तैनात रही है।

खान की कोचिंग सेंटर पर कोई फायरिंग की घटना को लेकर छात्रों का एक अलग गुस्सा देखा जा रहा है और पुलिस जांच में जुटी हुई है

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post