Dailyhunt
Ola Electric:'पेट्रोल खत्म..'! ओला ने गिराए इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम, सर्विस की गारंटी के साथ दे रहा 50 हजार तक की महाछूट!

Ola Electric:'पेट्रोल खत्म..'! ओला ने गिराए इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम, सर्विस की गारंटी के साथ दे रहा 50 हजार तक की महाछूट!

DNP India Hindi 1 month ago
Picture Credit: Google

Ola Electric

Ola Electric: मिडिल ईस्ट में चल रहे विवाद का असर दुनियाभर में फ्यूल और गैस की समस्या के रुप में भी दिखने लगा है। भारत में अभी तक इसकी कमी नहीं है।

लेकिन लोगों में खौफ है। इसी डर को मौके के तौर पर देखते हुए ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पर छूट की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही सर्विस की गारंटी दे रहा है। इतना ही नहीं 50000 रुपए तक के महाडिस्काउंट का ऑफर भी दे रहा है। कंपनी ने इसकी जानकारी ‘पेट्रोल खत्म, फ्यूचर शुरु’ टैग लाइन को शेयर करते हुए ऑफर की जानकारी दी है।

Ola Electric ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच खोला ऑफर्स का खजाना

ओला इलेक्ट्रिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑफर की जानकारी देते हुए लिखा, ‘एंडआइसएज कैंपेन शुरू हो गया है पेट्रोल खत्म…फ्यूचर शुरु!

देखें ऑफर

भारत की सबसे उन्नत इलेक्ट्रिक वाहन अब 49,999 रुपए से शुरू होती है और इसके साथ बायबैक गारंटी, सर्विस ट्रस्ट गारंटी और 50,000 तक के लाभ मिलते हैं… बदलाव लाएं भविष्य की सवारी करें।’

ओला किन ईवी पर दे रहा ऑफर?

खबरों की मानें तो कपंनी Gen 3S1X और Roadster X पर छूट दे रही है। इनकी शुरुआती कीमत 49999 रुपए है। इसके साथ ही कंपनी 50 हजार तक के ऑफर दे रही है। ये 31 मार्च 2026 तक के लिए हैं। ईवी में किसी भी प्रकार की खराबी होने पर कंपनी ,सेम डे सर्विस की सुविधा दे रही है। अगर किसी कारणवश राइडर को सुविधा नहीं मिल पाती है तो ओला कैब वाउचर कंपनी के द्वारा दिए जाएंगे। कंपनी ये ऑफर Gen3 के S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर और Roadster X बाइक पर दे रही है।

50000 रुपए तक की अन्य छूट

ओला इलेक्ट्रिक की तरफ से अन्य 50 हजार तक की छूट भी दी जा रही है। ये ऑफर ग्राहक को सर्विस के रुप में दिए जाएंगे।जिनका लाभ लोग सभी S1 स्कूटरों और रोडस्टर मोटरसाइकिलों पर 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी स्टैंडर्ड के रूप में उठा सकते हैं। इसके साथ ही 60% बायबैक गारंटी भी दी जा रही है। सर्विस ट्रस्ट गारंटी के जरिए कंपनी मुफ्त ओला कैब वाउचर के रुप में देगी।
खबरों की मानें तो यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक या स्टॉक रहने तक ही उपलब्ध तक ही रहेगा।
कुछ मॉडल सीमित संख्या में “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर उपलब्ध हो सकते हैं। इसीलिए जल्द से जल्द इन बेनिफिट्स का लाभ ले सकते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post