Bhagwant Mann
Bhagwant Mann: पंजाब में सड़कों का कायाकल्प हो रहा है। सरकार ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक रोड नेटवर्क का जाल बिछाकर सुविधाओं का विस्तार कर रही है।
इस दौरान सड़क निर्माण में गुणवत्ता का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है। भगवंत मान सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश है कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होनी चाहिए। यही वजह है कि सीएम फ्लाइंग स्क्वाड एक्शन में है और लगातार सड़कों का निरीक्षण कर रहा है। भगवंत मान सरकार ऐसा करते हुए पंजाब के लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने का काम कर रही है जिसकी तारीफ हो रही है।
सड़कों का कायापलट के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित कर रही Bhagwant Mann सरकार
मान सरकार पंजाबके विभिन्न हिस्सों में निर्मित हो रही सड़कों का कायापलट कर गुणवत्ता सुनिश्चित कर रही है।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री कार्यालय से फ्लाइंग स्क्वाड ने होशियारपुर के मौजोवाल और मुकेरियां गांवों में नवनिर्मित सड़कों का निरीक्षण किया है। उड़न दस्ता ये सुनिश्चित कर रही है कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। यदि निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में किसी प्रकार की खामियां मिलीं, तो इसके लिए ठेकेदार को जवाबदेह ठहराया जाएगा। इसके साथ ही दोषी पाए जाने पर निर्माण कराने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर नजीर पेश की जाएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि पंजाब के लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
पंजाब वासियों के लिए सुविधाओं का विस्तार कर रहा शासन!
राज्य सरकार की ओर से लोगों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ सड़क निर्माण पर भी शासन का जोर है। भगवंत मान सरकार ग्रामीण इलाकों को सड़कों से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए तमाम नई सड़कों का निर्माण करा चुकी है। कई सड़कें अभी निर्माणाधीन हैं। ऐतिहासिक सड़क परियोजना के जरिए जर्जर सड़कों का जिर्णोद्धार भी कराया जा रहा है। राज्य सरकार पंजाब भर की सड़कों का कायापलट कर लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने का काम कर रही है।

