Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Rain Alert 5 April 2026: राजस्थान में भीषण आंधी का आतंक, तो दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड पर मूसलाधार बारिश, तूफान का होगा तांडव, देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 5 April 2026: राजस्थान में भीषण आंधी का आतंक, तो दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड पर मूसलाधार बारिश, तूफान का होगा तांडव, देखें वेदर रिपोर्ट

DNP India Hindi 2 months ago
फाइल फोटो

स्वीर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

Rain Alert 5 April 2026: मौसम के आंख मिचौली से देश के कई राज्यों में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अप्रैल के शुरूआत से ही मौसम का तांडव लगातार जारी है।

मैदानी इलाकों में तो बारिश के साथ ओलावृष्टि गिर रही है, मानो बर्फबारी हो रही है। वहीं पहाड़ों पर स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है।

मालूम हो कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जल्द शुरू होने जा रही है, उससे पहले ही मौसम अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। इसके अलावा कई जगहों पर किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। बारिश, ओलावृष्टि के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इसी बीच आईएमडी Rain Alert 5 April 2026 को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

राजस्थान में भीषण आंधी से मचेगी तबाही!

राजस्थान के कई इलाकों में बीते दिन बारिश और ओलो से पहले तेज अंधड़ ने राजस्थान में भारी तबाही मचाई। पेड़ उखड़े, फसलें बर्बाद हो गए है। कई जगहों पर तो भारी नुकसान हो गया है। साथ ही विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच एक बार फिर विभाग ने गरज, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, चुरू समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड पर विभागका अलर्ट – Rain Alert 5 April 2026

मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में आने वाले कुछ दिन ऐसे ही रहने वाले है। विभाग ने बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ तूफान की चेतावनी जारी कर दिया है। हो सकता है कि दिल्लीवासियों के वीकेंड पर मौसम खलल डाल सकती है। इसके अलावा विभाग ने गुरूग्राम, फरीदाबाद, और गुरूग्राम के लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा है।

उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश, भूस्खलन का अलर्ट

बिना मौसम बरसात ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले कुछ दिनों तक ओलावृष्टि के साथ-साथ भारी बारिश जारी रहने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा कश्मीर घाटी में बर्फबारी तो उत्तराखंड में ओलवृष्टि, बर्फबारी, और तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। हिमाचल में भी स्थिति चिंताजनक हो गई है। विभाग ने इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। इसके अलावा आईएमडी ने पर्यटकों पर पहाड़ों पर जाने से पहले वेदर रिपोर्ट देखने को कहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post