Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Raja Shivaji Box Office Collection Day 2: रितेश देशमुख की अदाकारी ने जुनैद खान की निकाली हवा, देखें कैसे कमाई में 'एक दिन' पर बने ग्रहण

Raja Shivaji Box Office Collection Day 2: रितेश देशमुख की अदाकारी ने जुनैद खान की निकाली हवा, देखें कैसे कमाई में 'एक दिन' पर बने ग्रहण

DNP India Hindi 1 month ago
Photo Credit- Google Raja Shivaji Box Office Collection Day 2

Raja Shivaji Box Office Collection Day 2

Raja Shivaji Box Office Collection Day 2:रितेश देशमुखकी एक्टिंग और डायरेक्टिंग दोनों को एक साथ देखने वाले फैंस को राजा शिवाजी से काफी उम्मीद थी।

वहीं इसकी रिलीज के बाद आखिर दूसरे दिन इसे किस कदर प्यार मिला है। राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 आखिर क्या रहा जब सामने आमिर खान के बेटे जुनैद खानकी एक दिन और हिंदी ऑडियंस के लिए धुरंधर द रिवेंज देखा जा रहा है। दूसरे दिन की कमाई जानने के बाद में निश्चित आपकी हैरानी बढ़ सकती है। फिल्म में सलमान खान के कैमियो की भी काफी चर्चा हो रही है। वहीं इस सबके बीच आइए जानते हैं शनिवार को कलेक्शन का हाल क्या रहा है।

दूसरे दिन पर रितेश देशमुख की फिल्म की कितनी हुई कमाई

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 की बात करें तो रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने शनिवार यानी दूसरे दिन पर 10.55 करोड़ रुपए की कमाई की है। जहां ओपनिंग डे कलेक्शन से गिरावट दर्ज हुई है। 11 करोड़ की ओपनिंग करने वाली रितेश देशमुख की फिल्म ने जहां शनिवार को हिंदी में 3.40 करोड़ तो मराठी में 7.15 करोड़ रुपए हैं। इसके साथ ही भारत में कुल कलेक्शन लगभग 22 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।

Raja Shivaji Box Office Collection Day 2 के सामने इस तरह पस्त हुई एक दिन

जहां एक तरफ राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 में गिरावट दर्ज की गई लेकिन इस सबके बीच आमिर खान के बेटे जुनैद खान की एक दिन पर फिल्म भारी पड़ती हुई नजर आई है। जहां रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक दिन ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपए छापे हैं जो निश्चित तौर पर यह बताने के लिए काफी है कि राजा शिवाजी के सामने जुनैद खान अपना जलवा नहीं दिखा पाए। हालांकि आगे दिलचस्प होने वाला है कि आखिर रितेश देशमुख के निर्देशन में बनने वाली उनकी फिल्म किस कदर कमाल दिखाती है।

इन सितारों से सजी है राजा शिवाजी

ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म जो युवा शिवाजी भोसले की कहानी को बताती है जिसमें रितेश के अलावा अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, संजय दत्त, सलमान खान, भाग्यश्री, विद्या बालन, जेनेलिया देशमुख को मुख्य किरदार में देखा गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post