Dailyhunt
Redmi K90 Max में मिलेगा अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले ! ओप्पो का एक्टिव एयर-कूलिंग सिस्टम इन यूजर्स के लिए बनेगा वरदान

Redmi K90 Max में मिलेगा अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले ! ओप्पो का एक्टिव एयर-कूलिंग सिस्टम इन यूजर्स के लिए बनेगा वरदान

DNP India Hindi 4 days ago
Picture Credit: Google

Redmi K90 Max

Redmi K90 Max : चीन की कंपनी रेडमी एक बेहद पावरफुल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर सकती है। ओप्पो के90 मैक्स की भारत में लॉन्चिग, कीमत और फीचर्स को लेकर कंपनी की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है।

लेकिन इसके लीक फीचर्स ने यूजर्स को बेहद एक्साइटेड किया हुआ है। खबरों की मानें तो कंपनी फोन को गर्म और ओवरहीट होने से बचाने के लिए एक्टिव एयर-कूलिंग सिस्टम दे सकती है। इससे गेमर्स को ना सिर्फ हैवी गेम खेलने में मजा आएगा बल्कि फोन बहुत ही स्मूथ भी चलेगा।

Redmi K90 Max में एक्टिव एयर-कूलिंग सिस्टम कैसे करेगा काम?

रेडमी के90 मैक्स में कंपनी ओवर हीट होने से बचाने के लिए एक्टिव एयर-कूलिंग सिस्टम दे सकती है। शाओमी पहली बार अपने किसी फोन में ऐसा फीचर जोड़ रहा है। इसमें फोन के अंदर इनबिल्ट कूलिंग फैन मिल सकता है। ये एक फिजिकल पंखा होगा , जो फोन को ठंडा रखने में काम करेगा। इसमें 3D आइस-सील्ड पंप के साथ AI ऑप्टिमाइजेशन मिल सकता है। जिन लोगों को हैवी गेम खेलने का शौक होता है। उनके लिए ये एक प्रीमियम फोन साबित होगा।

ओप्पो के90 मैक्स स्मार्टफोन की डिस्प्ले

ओप्पो के90 मैक्स में कंपनी गेमर्स को हाई स्पीड और स्मूथनेस देने के लिए 6.67-इंच OLED पैनल वाली डिस्प्ले दे सकती है। ये सिर्फ तेज धूप में ही नहीं साफ देखेगी बल्कि आंखों की सुरक्षा के लिए 3840Hz PWM डिमिंग का फीचर भी दे सकती है।

रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के अन्य लीक स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत

Redmi K90 Max अन्य लीक स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
कैमरा108MP का OIS प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसका पेरिस्कोप लेंस 5x ऑप्टिकल ज़ूम दे सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगधूल और पानी से बचाने के लिए IP68/IP69 रेटिंग मिल सकती है। वहीं, फोन को गिरते हुए टूटने से बचाने के लिए ड्रॉप प्रोटेक्शन मिल सकती है। वहीं, यूजर से डेटा की सुरक्षा के लिए HyperOS 2.0 Security मिल सकती है।
संभावित कीमत40 हजार के आस-पास हो सकती है।

रेडमी के90 मैक्स भारत में कब लॉन्च हो सकता है?

रेडमी के90 मैक्स फोन की भारत में लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि, साल 2026 में जून तक ये पेश किया जा सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post