Dailyhunt
Renault Triber 2026 में बदल गया बूट स्पेस और टेक्नोलॉजी, जानें बड़े अपडेट से लेकर कीमत

Renault Triber 2026 में बदल गया बूट स्पेस और टेक्नोलॉजी, जानें बड़े अपडेट से लेकर कीमत

DNP India Hindi 2 weeks ago
Picture Credit: Google

Renault Triber 2026

Renault Triber 2026: अगर आप बड़े परिवार के लिए कोई 7 सीटर कारखरीदने का प्लान कर रहे हैं तो रेनोल्ट ट्राइबर एक अच्छा विकल्प हो सकती है। ये एक 7-सीटर सब-कॉम्पैक्ट MPV है।

ये हाईवे और टूटी-फूटी खराब सड़कों के लिए भी बेस्ट मानी जाती है। कंपनी ने अपनी इस गाड़ी में कुछ अपडेट किए हैं। जिसके कारण इसका इंटीरियर और टेक्नोलॉजी दोनों बदल गए हैं। इसके साथ ही कीमत में भी कुछ हजार की बढ़ोतरी हुई है। बड़े बदलावों के बाद इस 7 सीटर कार का मुकाबला मारुति अर्टिगा और नई निसान ग्रेवाइट जैसी 7 सीटर कारों से होगा। यहां जानें कंपनी ने इसमें क्या अपडेट किए हैं?

Renault Triber 2026 में क्या-क्या हुए बड़े बदलाव?

रेनोल्ट ट्राइबर 2026 में नए फीचर्स और कॉस्मेटिक बदलाव करके पेश किया गया है। इसके इंटीरियर और टेक्नोलॉजी में अपडेट होने से ये पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गई है। कंपनी ने टॉप वेरिएंट में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल को जोड़ा है। गाड़ी में बैठे लोगों को आसानी से सीट तक पहुंचाने के लिए वन-टच टम्बल का फीचर दिया गया है। सीटों की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ते ही इसका बूट स्पेस पहले से 1065 लीटर हो गया है। लेकिन इसके लिए दूसरी लाइन की सीटों को फोल्ड करना होगा। इससे ज्यादा सामान रखने की जगह खुल गई है। इसकी सीटें पहले से ज्यादा आरामदायक हो गई है। कंपनी ने इस 7 सीटर SUV के लुक में भी कुछ बदलाव किए हैं। इसमें नए ग्लॉसी ग्रिल, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, DRLs और डुअल-टोन फ्लेक्स व्हील्स को जोड़ा गया है। जिसके कारण ये पहले से ज्यादा अट्रेक्टिव हो गई है।

नई रेनोल्ट ट्राइबर का इंटीरियर और एक्सटीरियर कितना बदला?

नई रेनोल्ट ट्राइबर के सिर्फ इंटीरियर में ही नहीं बल्कि स्मार्ट फीचर्स में भी बदलाव हुआ है। Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करने के लिए 8-इंच की वायरलेस फ्लोटिंग टचस्क्रीन मिल रही है। वहीं, 7-इंच का डिजिटल क्लस्टर और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स को भी बदल दिया गया है। फोन चार्ज करने के लिए वायरलेस चार्जिंग का विकल्प मिल रहा है। इसमें ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग की सुविधा भी मिल रही है। आपको बता दें, रेनोल्ट ड्राइबर में कंपनी ने वेरियंट के हिसाब से अपडेट दिए हैं। इसीलिए इनकी कीमत में भी अलग-अलग बदलाव हुआ है।

रेनोल्ट ट्राइबर 2026 की नई कीमत और फीचर्स

रेनोल्ट ट्राइबर 2026 मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प के साथ आती है। मार्केट में ये 7 वेरियंट में मौजूद है। जिनकी कीमत अपडेट फीचर्स के हिसाब से 4557 रपए से लेकर 9150 रुपए तक बढ़ाई गई है।इसके सभी वेरियंट की ऑन रोड कीमत अब साढ़े 6 लाख से लेकर 10 लाख के आस-पास हो गई है। रेनोल्ट ट्राइबर 2026 की कीमत और फीचर्स में तो बदलाव हो गए हैं। लेकिन इसके इंजन और सेफ्टी में किसी भी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है।

Renault Triber 2026 फीचर्स
इंजनरेनोल्ट ट्राइबर सिर्फ पेट्रोल फ्यूल वेरियंट में आती है। इसीलिए इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर ENERGY पेट्रोल इंजन मिलता है।
पावर72 PS @ 6250 rpm की पावर को जनरेट करता है।
टॉर्क96 Nm @ 3500 rpm की टॉर्क को जनरेट करता है।
माइलेज18.2 किमी/लीटर से लेकर 20 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है।
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड EASY-R AMT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं।
स्पीड140 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।
ब्रेकABS के साथ ड्रम और डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
फ्यूल टैंक40 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
ग्राउंड क्लीयरेंसखराब रास्तों के लिए 182 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।
सेफ्टी फीचर्ससेफ्टी में इस गाड़ी को Global NCAP रेटिंग 4 की मिली हुई है। इसमें 6 एयरबैग मिलते हैं। इसमें ADAS नहीं मिलता है।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post