Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'सभी बिंदुओं पर अपना उत्तर..' Ram Mandir Chanda Chori विवाद के बीच चंपत राय के पत्र ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन, जानें सबकुछ

'सभी बिंदुओं पर अपना उत्तर..' Ram Mandir Chanda Chori विवाद के बीच चंपत राय के पत्र ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन, जानें सबकुछ

DNP India Hindi 5 days ago
फाइल फोटो

फोटो में चंपत राय की तस्वीर

Ram Mandir Chanda Chori: बीते कई दिनों से राम मंदिर सुर्खियों में बना हुआ है। गौरतलब है कि कथित चंदा चोरी मामले में विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर नजर आ रहा है।

इसके साथ ही एसआईटी की तरफ से लगातार नए-नए खुलासे हो रहे है। मालूम हो कि जांच में अभी तक कई आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है और लगातार जांच जारी है।

इसी बीच अब Ram Man Chanda Chori मामले को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट के हाल ही में हटाए गए जनरल सेक्रेटरी चंपत राय ने एक पत्र लिखा है, साथ ही उन्होंने बताया है कि वह एसआईटी की आखिरी रिपोर्ट के बाद कई अहम खुलासे करने वाले है, जिसके बाद विपक्ष की टेंशन बढ़ सकती है।

Ram Mandir Chanda Chori के बीच चंपत राय ने लिखा पत्र

बता दें कि Ram Mandir Chanda Chori विवाद के बीच चंपत राय ने कहा कि “पिछले जून 2026 से श्री रामजन्म भूमि मंदिर परिसर के दानपात्र की गणना के साथ की गयी चोरी के संबंध में अनेक प्रकार की चर्चाएं के संबंध में अनेक प्रकार की चर्चाएं चल रही है। व्यक्तिगत मेरे उपर अनेको ने अनर्गल आरोप लगाये है। मैने मौन धारण कर लिया है। मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को सम्मान बैठक में एसआईटी की प्राथमिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी।

यह रिपोर्ट अब सार्वजनिक हो चुकी है। यधपि यह परम गोपीय थी। आफ सभी को आश्वस्त करता हूं कि एसआईटी के अंतिम रिपोर्ट आने के बाद फैलाये जा रहे है। सभी बिंदुओं पर अपना राय क्रमानुसार दूंगा। सभी सत्य सामने आ जायेगा। मैं वर्ष अक्टूबर 1991 से अयोध्या में भेजा गया संगठन द्वारा, मेरा प्रचारक जीवन 45 वर्ष से, जहां-जहां मैं रहा, खुली पुस्तक के समान है। सभी को आदर पूर्वक नमन”।

विपक्ष की क्यों बढ़ सकती है टेंशन

बता दें कि विपक्ष लगातार एक नाम ले रहा है वह चंपत राय, इसी बीच चंपत राय की तरफ से एक पत्र जारी किया गया है, जिसमे उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद वह सारी चीजों पर अपनी राय रखेंगे। माना जा रहा है कि इससे विपक्ष की टेंशन और बढ़ सकती है।

ऐसा इसलिए क्योंकि चंपत राय ही सबसे ज्यादा टारगेट पर बने थे, लेकिन अब उन्होंने Ram Mandir Chanda Chori मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। साथ ही उन्होंने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post