Dailyhunt
Samsung Galaxy S27 Ultra: खुशखबरी! सैमसंग सालों बाद यूजर्स को देगा बड़ी राहत, इन अपग्रेड्स के साथ फिर भौकाल मचाएगा फ्लैगशिप फोन

Samsung Galaxy S27 Ultra: खुशखबरी! सैमसंग सालों बाद यूजर्स को देगा बड़ी राहत, इन अपग्रेड्स के साथ फिर भौकाल मचाएगा फ्लैगशिप फोन

DNP India Hindi 6 days ago
Photo Credit: Google

सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा फोन की संभावित फोटो

Samsung Galaxy S27 Ultra:स्मार्टफोन बाजार में अगर कोई सैमसंग का नाम नहीं ले, तो फिर सेगमेंट पूरा नहीं होता है।

ऐसे ही सैमसंग कंपनी बिना गैलेक्सी मोबाइल सीरीज के अधूरी है। यही वजह है कि करोड़ों फैन्स गैलेक्सी एस सीरीज का इंतजार करते हैं। इंटरनेट पर अभी से ही अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा फोन की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में इसके अचंभित करने वाले फीचर्स सामने आ रहे हैं। अगर आप गैलेक्सी एस सीरीज के दीवाने हैं, तो आपको इस खबर को पूरा पढ़ना चाहिए।

सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा में धूम मचाएंगे ये स्पेक्स

कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आगामी सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा फोन में कई सारे अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। फोन कंपनी सालों बाद फोन की बैटरी क्षमता में इजाफा कर सकती है। बताया जा रहा है कि इसमें 6000mAh की बैटरी आने का अनुमान है। इसके साथ 60W का वायर्ड चार्जर मिलने की उम्मीद है। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज पर अच्छा बैकअप प्रदान कर सकती है। साथ ही इसमें अब तक की सबसे एडवांस चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो शामिल करने की योजना है। इस वजह से यूजर्स को बेहतर स्पीड और परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा का कैमरा सेटअप उड़ाएगा गर्दा

वहीं, कुछ अन्य लीक्स की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा मोबाइल में आलीशान कैमरा सेटअप जोड़ने की संभावना है। इसमें हॉरिजॉन्टल कैमरा लुक में 200एमपी का ISOCELL HP6 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। 50एमपी का टेलीफोटो लेंस और 50एमपी का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसमें कैमरा फीचर्स को एआई पैक के साथ जोड़ सकती है। वहीं, सेल्फी के लिए 32एमपी का फ्रंट सेंसर देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें 6.9 इंच की स्क्रीन के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है, जिससे डिस्प्ले एक्सपीरियंस काफी बढ़िया होने की उम्मीद है।

क्या है लॉन्च और लीक कीमत डिटेल?

उधर, आगामी सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा फोन की कीमत की बात करें, तो इसका प्राइस 149999 रुपये रहने की संभावना है। कंपनी इसे जनवरी 2027 तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post