Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'शानदार और चौड़ी सड़कें..' CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब हर दिन रच रहा है नया कीर्तिमान, जानें सबकुछ

'शानदार और चौड़ी सड़कें..' CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब हर दिन रच रहा है नया कीर्तिमान, जानें सबकुछ

DNP India Hindi 4 months ago
फाइल फोटो

तस्वीर में पंजाब के सीएम भगवंत मान है।

CM Bhagwant Mann:पंजाब सरकार राज्य का कायाकल्प करने में लगी हुई है। CM Bhagwant Mann की अगुवाई में सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है।

राज्य में सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे न केवल लोगों की आवाजाही आसान हुई है बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिली है।

इसके साथ ही कच्ची सड़कों को तेजी से पक्का किया जा रहा है, जो दर्शाता है कि कैसे सीएम मान की अगुवाई में राज्य नए-नए कीर्तिमान रच रहा है। शहरों को गांवों को तेजी से कनेक्ट किया जा रहा है। जिसके असर भी देखना को मिल रहा है। मुख्यमंत्री की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब रच रहा है नया कीर्तिमान

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों से जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण के साथ-साथ प्रमुख राजमार्गों और संपर्क मार्गों के चौड़ीकरण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

इससे परिवहन व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुरक्षित बनी है। नई और चौड़ी सड़कों के निर्माण का सीधा लाभ आम लोगों को मिल रहा है। जिससे एक जगह से दूसरी जगह आना जाना आसान हो गया है। इसके साथ ही राज्य में तेजी से निवेश भी बढ़ रहा है।

आप पंजाब ने शेयर किया शानदार वीडियो

बताते चले कि कि आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “मान सरकार द्वारा पंजाब भर में निर्मित की जा रही शानदार और चौड़ी सड़कें आज तक किसी भी सरकार के शासनकाल में जनता ने नहीं देखी हैं।

हर गाँव और शहर में बुने जा रहे सड़कों के इस जाल के लिए इस वीर व्यक्ति ने मान सरकार को धन्यवाद दिया”। पंजाब सरकार केवल शहरी क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी सड़क परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने और खराब मार्गों की मरम्मत के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post